लाख मना करने के बाद भी सैफ की बेटी के पीछे ही पड़ गए ये लोग, हाथ जोड़कर सारा ने छुड़ाया पीछा

मुंबई. कोरोना वायरस की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। कई सेलेब्स तो फिल्मों की शूटिंग तक करने में बिजी हो गए है। सेलेब्स से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सैफ अली खान (saif ali khan) की बेटी सारा अली खान (sara ali khan) एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान सारा ने सफेद रंग का सलवार सूट और पीला दुपट्टा कैरी कर रखा था। उन्होंने सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। सारा एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया फोटोग्राफर्स का अभिवादन कर रही थी और उन्हें देखकर मुस्करा भी रही थी। सारा बाहर निकलकर अपनी कार में सवार हो गई। कार में बैठते ही उन्होंने अपने हाछ सेनेटाइज किए।

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2021 12:22 PM IST

18
लाख मना करने के बाद भी सैफ की बेटी के पीछे ही पड़ गए ये लोग, हाथ जोड़कर सारा ने छुड़ाया पीछा

सारा के पीछे-पीछे कैमरामैन भी उनकी कार तक पहुंच गए। सभी सारा को मास्क हटाने के लिए कहने लगे। हालांकि, सारा इसके लिए तैयार नहीं हुई। फिर भी फोटोग्राफर्स उनकी पीछा छोड़ने के लिए तैयार हुए।

28

फोटोग्राफर्स सारा को कुछ ज्यादा ही फोर्स कर रहे थे, ये देखकर वे नाराज हो गई। उन्होंने कुछ बोला नहीं लेकिन इशारों-इशारों में वे उन्हें मास्क हटाने के लिए मना करती रही। सारा ने हाथ जोड़कर भी सभी से इशारों में यहीं कहा कि वे ऐसा नहीं करेगी। 

38

सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ये मास्क है जरूरी। एक तो कैमरमैन्स को लताड़ लगाते हुए कहा कि क्यों वे उसे मास्क हटाने के लिए फोर्स कर रहे हैं। एक ने कहा- क्या इसकी शक्ल नहीं देखी है क्यों जो इससे इतना ज्यादा रिक्वेस्ट कर रहे हो। एक बोला- क्यों उसपर बार-बार मास्क हटाने के लिए दबाव बना रहे हो।

48

आपको बता दें कि हाल ही में सारा की फिल्म कुली नं. वन ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो कम स्क्रीन स्पेस मिलने की वजह से सारा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा था। 

58

सारा ने एक इंटरव्यू में कहा था- जब आप रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे लोगों के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आपकी औकात नहीं होती इस तरह से तुलना करने की। आप सिर्फ रोहित शेट्टी और डेविड सर जैसे लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। रणवीर या वरुण आपके साथ काम कर रहे हैं। आपको सिर्फ इस तरह की चीजों से तुलना नहीं करनी चाहिए।

68

सारा ने कहा था - स्क्रीन टाइम इतना मायने नहीं रखता क्योंकि ये लोग आपको बहुत कुछ सिखाते और प्रेरित करते हैं। आप एक अच्छी कहानी सुना रहे हैं, लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। तो किसने कौन-सा मजाक सुनाया इस लड़ाई में मैं उतरना नहीं चाहती हूं।

78

उन्होंने कहा था- मुझे नहीं लगता कि यह वुमेन वर्सेज मेन की तुलना के बारे में है। यह एक सामूहिक एक्सपीरियंस और एनर्जी होती है जो केवल फिल्म को बेहतर बनाएगा। मेरा लक्ष्य सिर्फ इतना है। अगर मैं रणवीर या वरुण के साथ कॉम्पिटिशन करना शुरू कर दूं तो यह अच्छा नहीं होगा। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर से भी उनकी तुलना की गई तो उन्होंने कहा कि वे एक आइकॉनिक एक्ट्रेस है, उनकी बराबरी नहीं की जा सकती।

88

सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा और लव आजकल 2 में नजर आई थी। फिलहाल सारा अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos