बेटे तैमूर को लेकर पत्नी करीना की एक बात से अक्सर खफा हो जाते हैं सैफ अली खान, किया खुलासा

Published : Apr 15, 2020, 10:00 AM IST

मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान का लाडला तैमूर इंटरनेट सेंसेशन है। छोटे नवाब की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो वो वायरल हो जाती है। करीना ने जब से सोशल मीडिया पर एंट्री की है तब से वो तैमूर की रेयर और अनसीन फोटो शेयर करती हैं। इन दिनों देशभर में लॉकडाउन लागू है। सभी स्टार्स अपने-अपने घर में हैं। ऐसे में सेलेब्स के पुराने इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं। 

PREV
17
बेटे तैमूर को लेकर पत्नी करीना की एक बात से अक्सर खफा हो जाते हैं सैफ अली खान, किया खुलासा
कुछ समय पहले सैफ ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने तैमूर का जिक्र किया था। सैफ ने बताया था कि किस तरह से जब करीना कपूर तैमूर की कोई ऐसी फोटो लगा देती हैं, जो वो नहीं चाहते तो सैफ चिल्लाने लगते हैं।
27
जो तैमूर के साथ सैफ की शानदार फोटोज रहती हैं उसे करीना इंस्टाग्राम पर शेयर कर देती हैं। इस बात का सैफ को बहुत दुख होता है और वो अफसोस जताते हैं कि काश वे भी सोशल मीडिया पर होते।
37
इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से पूछा गया कि वो तैमूर की किस तरह की फोटोज करीना कपूर खान से पोस्ट कराना चाहते हैं। तो इस पर सैफ ने कहा कि वो चाहते हैं कि किताबें पढ़ते हुए तैमूर की फोटोज पोस्ट करने की जगह अगर करीना उनकी समुद्र किनारे 6 पैक्स ऐब्स दिखाते हुए फोटोज शेयर करेंगी तो उन्हें बहुत खुशी होगी। 
47
मगर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें करीना कपूर खान ने ईस्टर के दिन भी तैमूर और सैफ की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।
57
एक बार और सैफ ने करीना को लेकर कहा था कि वो तैमूर को बिगाड़ रही हैं। तैमूर स्कूल जाने से मना करता है और जिद्द करता है तो करीना उसे डांटने भी नहीं देती हैं। 
67
करीना तैमूर को बहुत प्यार करती हैं वो उसे अकेले नहीं छोड़ती हैं। वो अक्सर तैमूर को घूमाने अपने साथ फिल्म के सेट पर भी ले जाया करती हैं। 
77
फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories