सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सैफ अली खान ने पायजामा और टीशर्ट पहना हुआ है। साथ ही मुंह पर लाल रंग का रूमाल बांध रखा है। वहीं, तैमूर की बात करें तो उसने चहरे पर मास्क लगाया हुआ है और अपना सिर भी हुडी से कवर कर रखा है। हालांकि, तैमूर के पीछे एक हेल्पर भी है जो छाता लिए हुए तैमूर के साथ-साथ चल रहा है।