पापा संग घूमने निकला करीना का लाडला तो छाता ना पकड़ने की वजह से सैफ को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Published : Jul 04, 2020, 07:50 AM IST

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 1 जुलाई से 'अनलॉक 2' लागू कर दिया गया है। ये लगभग अनलॉक 1 की ही तरह है। जनता को जो पहले छुट दी गई थी उसे इस बार भी बरकरार रखा गया है। ऐसे में मुंबई की सूनी सड़कों पर स्टार्स का निकलना शुरू हो चुका है। इस बीच करीना और सैफ का लाडला तैमूर मास्क लगाए बारिश में बाहर दिखाई दिया। 

PREV
16
पापा संग घूमने निकला करीना का लाडला तो छाता ना पकड़ने की वजह से सैफ को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

मुंबई की बारिश में भला कौन नहीं भीगना चाहता। बॉलीवुड के नन्हे नवाब तैमूर अली खान भी बारिश का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे पापा सैफ का हाथ पकड़े तैमूर बारिश में सड़क किनारे अपनी मस्ती भरी चाल में चलते नजर आ रहे हैं।
 

26

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सैफ अली खान ने पायजामा और टीशर्ट पहना हुआ है। साथ ही मुंह पर लाल रंग का रूमाल बांध रखा है। वहीं, तैमूर की बात करें तो उसने चहरे पर मास्क लगाया हुआ है और अपना सिर भी हुडी से कवर कर रखा है। हालांकि, तैमूर के पीछे एक हेल्पर भी है जो छाता लिए हुए तैमूर के साथ-साथ चल रहा है।

36

ऐसे छाता ना पकड़ने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग सैफ को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा, 'जिस शख्स ने छाता पकड़ा हुआ है वो भी एक इंसान ही है।' दूसरे ने लिखा, 'ये खुद क्यों नहीं छाता पकड़ते हैं।'

46

अनलॉक की प्रक्रिया शूरू होने के बाद से तैमूर को कई बार पापा सैफ के साथ शाम की सैर के लिए निकलते देखा जा चुका है। इसमें से कई दफा तो करीना कपूर खान भी साथ में नजर आ चुकी हैं। लॉकडाउन फेज में नवाब फैमिली ने सारा समय घर पर ही बिताया और अब सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए फैमिली टाइम पास के लिए शाम को बाहर निकलना पसंद करती है।

56

एक बार तो सैफ अली खान बिना मास्क लगाए ही मुंबई के मरीन ड्राइव पर सैर के लिए निकल पड़े थे। इस बात के लिए सैफ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था।

66

बता दें कि लॉकडाउन में सैफ ने तैमूर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड किया। इस बात का उदाहरण करीना कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिलता रहा, जिसमें उन्होंने पिता-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग फोटोज फैन्स संग शेयर की।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories