लॉकडाउन के बीच सैफ अली खान पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ ऐसे काट रहे दिन, खुद किया खुलासा
मुंबई. कोरोना से हुए 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से मानो दुनिया थम सी गई है। लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। इससे बचने के लिए सरकार के आदेश के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में घरों में रहकर लोग और सेलेब्स भी किसी तरह से टाइम काट रहे हैं और जल्द से जल्द इस बीमारी से निजात पाने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में सैफ अली खान इन दिनों लॉकडाउन में कैसे दिन काट रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने बात की है।
सैफ ने लॉकडाउन के बारे में बात करते हुए कहा कि इस समय कोई किसी से भी मिलने नहीं जा सकता है। सैफ ने घर में दिन काटने को लेकर कहा कि वो दिनभर मिक्स एक्सरसाइज, कुकिंग और किताबें पढ़ते हैं। इसके साथ ही वो अपनी पसंदीदा सीरीज और रात में टीवी शोज देख रहे हैं।
इसके अलावा सैफ ने कहा कि वो तैमूर और करीना कपूर इन दिनों घर में टमाटर का पौधा उगा रहे हैं और बड़ा होने के लिए उसकी देख रेख भी कर रहे हैं।
बता दें, हाल ही में इंस्टाग्राम पर करीना ने सैफ की टमाटर का पौधा लगाते फोटो भी शेयर की थी। इसमें तैमूर भी पापा सैफ के साथ पौधा लगाते दिखे थे।
सैफ ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि वो इन कामों के साथ ही गिटार बजााने की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं, 'बेबो' के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी 80 के दशक के टीवी शोज देखना पसंद करती है।
इससे पहले करीना कपूर ने एक फोटो शेयर करके फैंस के हौसले को बढ़ाया था। इसमें उन्होंने कहा था कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। बहरहाल, अगर सैफ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार 'जवानी जानेमन' में नजर आए थे। इससे पहले वो 'तान्हाजी' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आए थे।
इसके अलावा सैफ 2020 में 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगे। इसमें रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी अहम किरदारों में नजर आएंगी। इसे 26 जून, 2020 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन अगर कोरोना की वजह देशभर में ऐसा ही हाल रहा तो इसकी रिलीज डेट को आगे भी बढ़ाया भी जा सकता है।