तीन साल के तैमूर अभी से लेने लगे हैं इस काम में इंटरेस्ट, खुद पापा सैफ ने किया खुलासा

Published : Feb 12, 2020, 04:15 PM ISTUpdated : Feb 13, 2020, 07:39 AM IST

मुंबई. सैफ अली खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तैमूर को लेकर खुलासा किया कि तीन साल के तैमूर सबसे ज्यादा खाना बनाने में इंटरेस्ट लेते हैं और छोटे नवाब ने मम्मी करीना और पापा सैफ के लिए केक भी बनाया था, जिसमें दोनों ही स्टार्स ने उनकी मदद की थी। 

PREV
17
तीन साल के तैमूर अभी से लेने लगे हैं इस काम में इंटरेस्ट, खुद पापा सैफ ने किया खुलासा
दरअसल, सैफ अली खान से इंटरव्यू सवाल किया गया कि क्या उन्होंने तैमूर के लिए कभी कोई खाने की चीज बनाई है, तो इस पर सैफ ने जवाब दिया कि उन्होंने नहीं बल्कि तैमूर ने उनके लिए एक बार केक बनाया था।
27
इंटरव्यू में सैफ ने तैमूर की केक बनाते हुए अपने फोन में कुछ फोटोज भी दिखाए। हमेशा की ही तरह तैमूर ने इन फोटोज में केक के साथ जमकर पोज दिए थे। तैमूर का कूकिंग में इंटरेस्ट देखकर सैफ और करीना की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।
37
सैफ से इस दौरान शहर में चाइनीज खाने के लिए रेस्टोरेंट के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने करीना से उसी वक्त फोन लगाकर उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट के बारे में पूछा।
47
इसके अलावा सैफ ने शहर में अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की और उन्होंने मुंबई शहर के बारे में भी बताया।
57
इसके साथ ही सैफ से तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को लेकर भी सवाल किया गया था कि क्या वो उनकी पॉपुलैरिटी से डरते हैं, तो इस पर सैफ मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि उन्हें समझ में नहीं आता कि लोग उनके बेटे के पीछे ही क्यों पड़े रहते हैं?
67
अक्सर हमेशा देखा गया है कि सैफ फिल्मों से ज्यादा करीना और तैमूर के साथ हॉलिडे पर जाते और लौटते समय स्पॉट किए जाते हैं। पैपराजी तैमूर की फोटोज क्लिक करने के लिए पीछे पड़े रहते हैं। इससे कई बार तैमूर को भड़कते हुए भी देखा जा चुका है।
77
बहरहाल, अगर सैफ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में 'जवानी जानेमन' में नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ के अपोजिट तबु और कबीर बेदी की नातिन अलाया फर्नीचरवाला को देखा गया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories