Published : Oct 17, 2020, 12:55 PM ISTUpdated : Oct 22, 2020, 09:19 AM IST
मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) और करीना कपूर (kareena kapoor) ने 16 अक्टूबर को अपनी 8वीं शादी की सालगिरह मनाई। दोनों ने 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की सालगिरह के मौके पर दोनों की एक बेहद रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ सफेद दाढ़ी और चेहरे पर मुस्कान लिए पत्नी करीना के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, करीना पति के साथ पोज देती दिख रही है। कपल अपने पटौदी पैलेस (pataudi palace) के गार्डन में पोज देता नजर आ रहा है। दोनों ने अकेले ही शादी की सालगिरह मनाई। दरअसल, कोरोना की वजह से परिवार का कोई भी सदस्य पटौदी पैलेस नहीं पहुंच पाया। इस दौरान करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर करीना ने बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखा था...
फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- एक वक्त की बात है जब बेबो नाम की एक लड़की थी और सैफू नाम का एक लड़का था। दोनों को स्पैगेटी और वाइन पसंद थी। बाद में वे खुशी-खुशी साथ रहने लगे।
210
सालगिरह पर करीना कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पति सैफ को बधाई दी है। करीना ने इंस्टाग्राम पर सैफ के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सैफ, करीना के कंधे पर सिर रखकर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।
310
करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था- हम लद्दाख में फिल्म 'टशन' (2008) की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त मेरा शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था। सोशली मिलने के बावजूद भी मेरी और सैफ की बहुत ज्यादा बात नहीं होती थी। जब शूटिंग के दौरान मैंने उन्हें होटल के पूल के पास देखा तो वो जींस में लाउंज चेयर पर बैठे थे। सैफ को देख मैंने अपनी फ्रेंड से कहा- ''ओह माय गॉड...ही इज सो हॉट'।" करीना के मुताबिक, पहला शॉट होने के बाद हमने बात की और सैफ ने मुझे खूब हंसाया। इसके बाद हमारी दोस्ती हो गई और यह जल्द ही प्यार में बदल गई।
410
करीना के मुताबिक- हम अपनी प्राइवेसी को लेकर फिक्रमंद थे। इसलिए हमने घरवालों को साफ कह दिया था कि अगर मीडिया ने हमारी शादी को ज्यादा हाईलाइट किया तो हम घर से भाग जाएंगे।
510
एक अन्य इंटरव्यू में करीना ने कहा था- मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी और सैफ ने मेरी सबसे जरूरी शर्त मान ली थी।
610
कुछ धार्मिक संगठनों ने सैफ-करीना की शादी को लव जिहाद बताया था। इस पर करीना ने कहा था- मैं लव में बिलीव करती हूं लव जिहाद में नहीं, मुझे लगता है कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे आप डिफाइन नहीं कर सकते। इसमें जुनून, ललक और बहुत सी चीजें होती हैं लेकिन कोई महजब की दीवार नहीं होती। अब अगर एक हिंदू लड़का है और वो किसी मुस्लिम लड़की से प्यार करने लगता है, तो आप उन्हें रोक नहीं सकते। क्योंकि प्यार किसी से पूछकर नहीं होता।
710
करीना से पहले सैफ खुद से 13 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह को तलाक दे चुके थे। दोनों की शादी 1991 में हुई थी। सैफ और अमृता की पहली मुलाकात फिल्म 'ये दिल्लगी' के सेट पर हुई थी। दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे। अमृता के मुताबिक फोटोशूट के दौरान जब सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता काफी सीनियर थीं।
810
3 महीने की डेट के बाद सैफ और अमृता ने साल 1991 में छिपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली, क्योंकि दोनों ही अपने घरवालों के रिएक्शन से डर रहे थे। इसकी वजह थी सैफ और अमृता के बीच उम्र का फासला। दोनों के मुताबिक उन्होंने शादी के 2 दिन पहले ही ये डिसाइड किया था कि अब उन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।
910
13 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद अमृता और सैफ अली खान 2004 में अलग हो गए। सैफ और अमृता दो बच्चे बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोजा कैटलानो को भी डेट किया था। हालांकि जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
1010
बता दें करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे नए साल में फरवरी-मार्च में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ये करीना का दूसरा बच्चा है जबकि सैफ चौथी बार पिता बनने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।