गॉगल पहने पत्नी करीना के साथ अस्पताल पहुंचे सैफ, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने भागकर आए भांजे

मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।  ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। बता दें कि ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर को मुंबई आने की परमिशन गृह मंत्रालय से मिल गई थी हालांकि वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2020 8:27 AM IST / Updated: May 02 2020, 09:59 AM IST

110
गॉगल पहने पत्नी करीना के साथ अस्पताल पहुंचे सैफ, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने भागकर आए भांजे

चाचा ससुर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं। सैफ ने व्हाइट कुर्ता और गॉगल पहना हुआ था। वहीं, करीना कपूर व्हाइट सलवार सूट में दिखीं।

210

अस्पताल के बाहर सैफ अली खान। सैफ, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

310

मामा ऋषि कपूर की मौत की खबर सुनते ही भांजे आदर जैन और अरमान जैन दौड़ता-भागते अस्पताल पहुंचे। बता दें कि आदर-अरमान ऋषि की बहन रीमा जैन के बेटे हैं।

410

सूत्रों की मानें तो ऋषि कपूर के अंतिम समय में उनके बेटे रणबीर कपूर भी हॉस्पिटल में उनके कमरे में मौजूद थे। अंतिम सांस लेने से पहले उन्होंने रणबीर से अपने बेड पर बैठने को कहा था। पत्नी नीतू शुरू से उनके साथ थी जब से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

510

हालांकि, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में हैं। जानकारी सामने आ रही है कि रिद्धिमा को मुंबई जाने की मंजूरी गृह मंत्रालय की ओर से मिल गई।

610

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी होते ही आलिया भट्ट मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में पहुंची हैं। वे रात को भी हॉस्पिटल में आईं थीं। ऋषि ने गुरुवार सुबह 8. 45 बजे इस दुनिया को अलविदा कहा है। हॉस्पिटल में फिलहाल कपूर खानदान से जुड़े कुछ करीबी लोग ही मौजूद हैं।

710

सूत्रों के मुताबिक, ऋषि के अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा के आने का इंतजार किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए बनाई गई गाइडलाइन के हिसाब से इसमें सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकते हैं। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है।

810

ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए फैमिली ने कहा कि 'ऋषि कपूर को ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप उन्हें रोते-रोते नहीं एक प्यारी सी स्माइल के साथ अलविदा करें।'

910

जिस अस्पताल में ऋषि कपूर की बॉडी रखी है उसके बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

1010

अस्पताल के बाहर मीडिया फोटोग्राफर्स और रिपोर्ट्स भी मौजूद हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos