75 रुपए में काम शुरू करने वाले Salman Khan है करोड़ों के मालिक, दिलेरी दिखाने में नहीं रहते पीछे

मुंबई. हजारों-लाखों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में सलमान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। आज भी उनका जादू कम नहीं हुआ है। उनकी फिल्में देखने के लिए आज भी लोगों में एक अगल ही क्रेज देखने को मिलता है। अपने जमाने के मशूहर फिल्म राइटर सलीम खान (Salim Khan) के बेटे सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम खान है। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई मात्र 75 रुपए थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कई शहरों में इनके नाम संपत्ति है। इनका खुद का एक ब्रांड है बीइंग ह्मूमन (Being Human) के नाम से चलता है, जो काफी पॉपुलर है। खबरों की मानें तो सलमान करीब 2300 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। नीचे पढ़े सलमान खान की प्रॉपर्टी और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 5:05 AM IST

19
75 रुपए में काम शुरू करने वाले  Salman Khan है करोड़ों के मालिक, दिलेरी दिखाने में नहीं रहते पीछे

सलमान खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी  (Biwi Ho to Yesi) से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर का रोल प्ले किया था। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) थी।

29

सलमान खान की ये फिल्म उस समय सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। सलमान खान कई बार अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि इस फिल्म के हिट होने के बाद भी उन्हें कई महीने तक काम नहीं मिला।

39

बता दें कि सलमान खान के पास आलीशान घर, कारें, बाइक ही नहीं अपना प्राइवेट याट भी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। सलमान को साइकल चलाना भी बेहद पसंद है। वे कई बार मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए भी नजर आते हैं। उनके पास 9 गाड़ियां हैं। 

49

मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड रोड में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान खान की वजह से ही जाना जाता है। सलमान शुरुआत से ही अपने पिता सलीम खान और मां सलमा खान के साथ यहां रहते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट में 8 मंजिला इमारत है। इस अपार्टमेंट में कई परिवार भी रहते हैं। सलमान के दो फ्लोर हैं, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर सलमान रहते हैं और पहले फ्लोर पर उनके माता-पिता रहते हैं। 

59

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपए है, लेकिन सलमान ने इस फार्महाउस को अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा को तोहफे में दिया है। ये फार्महाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है। 

69

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने रेजीडेंशल कॉम्पलेक्स के 11 वें फ्लोर का ट्रिप्लेक्स फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत 30 करोड़ रुपए है। इस फ्लैट में अभी काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि फ्लैट का काम पूरा होते ही सलमान परिवार संग वहां शिफ्ट हो जाएंगे।  

79

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने 51वें बर्थडे पर आलीशान फार्महाउस खरीदा था। उनका गोराई फार्महाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्महाउस में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने दुबई में भी आलीशान बंगला खरीदा है। उनका ये बंगला बुर्ज पैसिफिक अपार्टमेंट में है। 

89

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं शादी करूं या फिर ना करूं, मेरे जाने के बाद मेरी प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा ट्रस्ट को दान किया जाएगा। अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी प्रॉपर्टी ट्रस्ट के नाम हो जाएगी। 

99

सलमान खान दरियादिली दिखाने के लिए फेमस है। वे अपनी दोस्ती और बुरे वक्त में लोगों की मदद करने के लिए पॉपुलर हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग गया था। इस कारण एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। ऐसे में सलमान मदद के लिए आगे आए थे। सलमान ने FWICE के 25 हजार सदस्यों की आर्थिक मदद करते हुए पंद्रह -पंद्रह सौ रुपए सीधे-सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए थे।   

 

ये भी पढ़ें-
Salman Khan Birthday:Aishwarya Rai को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहते थे सलमान, पर शादी में रोड़ा बनी ये बात

Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

Roundup 2021: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रहा जलवा, Salman Khan-Akshay Kumar को भी पछाड़ा

पाई-पाई को मोहताज हुए Mahabharat के 'भीम', गुजारा करने तक नहीं है पैसे, सुनाई अपनी दुख भरी दास्तां

Salman Khan को जिस फॉर्महाउस में सांप ने काटा वो अंदर से दिखता है ऐसा, फैला है पहाड़ियों और जंगल के बीच

होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos