Published : Aug 23, 2020, 11:15 AM ISTUpdated : Aug 25, 2020, 10:47 AM IST
मुंबई. कोरोना की वजह से उत्सवों की रंगत थोड़ी फीकी पड़ गई है लेकिन फिर भी देशभर में लोग गणेश उत्सव अपने-अपने तरीके से मना रहे है। आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में गणपित की पूजा-आराधना की। सलमान खान और फैमिली हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते है। इस बार सलमान के भाई सोहेल और छोटी अर्पिता ने अपने-अपने घरों में गणपति की स्थापना की है। पूरा परिवार गणेश चतुर्थी मनाने सोहेल खान के घर पहुंचा। सलमान खान पहली बार चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। वे फॉर्महाउस से तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ भाई सोहेल के घर देर रात पहुंचे थे। बता दें कि दोनों एक ही कार में सवार थे।
सलमान के साथ ही पूरे खान परिवार के सदस्यों ने बप्पा की आरती की। मामा सलमान के साथ भांजे आहिल ने भगवान गणेश की आरती उतारी। साथ में अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद थी।
212
पत्नी सलमा खान के साथ बप्पा की आरती करते सलमान खान के पिता सलीम खान।
312
बेटी आयत को गोद में लेकर आयुष शर्मा ने बप्पा की आरती की।
412
सोहेल खान ने बप्पा की आरती की।
512
सलमान की छोटी बहन अर्पिता पति आयुष और दोनों बच्चों के साथ।
612
बप्पा की आरती करते सलमान खान।
712
सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने गणपति की आरती उतारी।
812
छोटी बहन आयत के साथ आहिल शर्मा।
912
यूलिया के साथ भाई सोहेल के घर चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे सलमान खान।
1012
डेजी शाह भी सोहेल खान के घर के बाहर देर रात स्पॉट हुईं।
1112
गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अरबाज खान।
1212
सलमान खान फॉर्महाउस ने गणपति पूजा करने भाी के घर पहुंचे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।