सलमान खान के पिता पर लगा लॉकडाउन पालन ना करने का आरोप, बोले 'मैं अकेले नहीं हूं..'

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक कर दिया गया है। इस बीच लोगों को घर से निकलना सख्त रूप से मना है। वो सिर्फ तभी निकल सकते हैं जब उन्हें कोई जरूरी सामान खरीदना हो या दवा वगैरह लेनी हो। अब सलमान खान के पिता सलीम खान पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगा है, हालांकि उन्होंने इस पर सफाई भी दी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 22, 2020 4:37 AM IST

17
सलमान खान के पिता पर लगा लॉकडाउन पालन ना करने का आरोप, बोले 'मैं अकेले नहीं हूं..'

लॉकडाउन के बीच सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में हैं और लोगों को घर से निकलने से मना कर रहे हैं। इस बीच उनके पिता सलीम खान पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप लगा है। बांद्रा के ही रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि सलीम खान हर सुबह आधे घंटे टहलने जाते हैं।

27

उस शख्स ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि सलीम और उनके दोस्त बांद्रा में टहलने जाते हैं। उसने कहा कि पहले उसे लगा कि चलो एक दो दिन की बात होगी, लेकिन वो उन्हें बीते 3 हफ्तों से एक दिन छोड़कर टहलते देख रहा है। 

37

शख्स का कहना है कि वह सुबह 8.30 पर आते हैं और 9 बजे तक रहते हैं। उस शख्स ने कहा कि आम इंसान को बिना मतलब बाहर निकलने को मना किया जा रहा है तो क्या स्टार्स और उनकी फैमिली नियमों से ऊपर हैं?
 

47

जब सलीम खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनको लोअर बैक प्रॉब्लम है और डॉक्टरों ने उनको टहलने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि वह बीते 40 साल से टहल रहे हैं, अचानक बंद कर देंगे तो दिक्कत होगी। 

57

सलमान खान के 84 साल के पिता ने ये भी बताया कि उनके पास सरकार से लिया हुआ पास है और वह कोई लॉकडाउन रूल नहीं तोड़ रहे।

67

सलीम खान ने यह भी कहा कि वहां कई लोग टहलने आते हैं। कुछ लोग अपने कुत्ते भी साथ लाते हैं। लोगों को बस सिर्फ नाम चाहिए। कुछ कबूतर उनका इंतजार करते हैं क्योंकि वो उन्हें दाना डालते हैं और फिर चले आते हैं। 

77

सलीम आगे कहते हैं कि वह कंपाउंड में नहीं टहल सकते क्योंकि वहां बहुत सारी कारें हैं और उन्हें कबूतरों को भी दाना डालना होता है। उनके पास परमिशन है और वो मास्क भी पहनते हैं। खुद को प्रोटेक्ट करके वो बाहर निकलते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos