मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग्स, फुल एंटरटेनमेंट मे भरा पड़ा है। ट्रेलर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सलमान एक बार फिर अपना फेमस डायलॉग- एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो उसके बाद तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता.. बोलते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा लीड रोल में है। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट की है। आपको बता दें कि सलमान एक बार फिर खुद से आधी उम्र की हीरोइन से स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें कि सलमान और दिशा पाटनी की उम्र में 27 साल का अंतर है।
आपको बता दें कि सलमान खान इससे पहले कैटरीना कैफ, जरीन खान, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, करीना कपूर सहित ऐसे एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए जो उनसे आधी उम्र की है। इतना ही इनमें से कुछ तो ऐसी भी जो सलमान के डेब्यू के वक्त पैदा भी नहीं हुई थी। सलमान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें इंडस्ट्री में 33 साल हो चुके हैं।
211
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को हुआ था। करीना, सलमान के डेब्यू के 8 साल की थीं। दोनों ने बॉडीगार्ड, क्योंकि और बजरंगी भाईजान में साथ काम किया है।
311
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था। अनुष्का ने सलमान के साथ फिल्म सुल्तान में काम किया है। सलमान ने जब डेब्यू किया था उस वक्त अनुष्का छह महीने की भी नहीं थीं।
411
सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को हुआ था। सलमान की डेब्यू फिल्म के दौरान सोनम 3 साल थी। दोनों ने फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।
511
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को हुआ। जब सलमान ने डेब्यू किया था तो उस वक्त वे 6 साल की थीं। दोनों ने मुझसे शादी करोगी और सलाम-ए-इश्क फिल्म में काम किया है।
611
दिशा का जन्म 13 जून, 1992 को यानी सलमान की डेब्यू फिल्म के करीब चार साल बाद वे पैदा हुई थी। दोनों ने भारत में साथ काम किया था और अब राधे में साथ नजर आएंगे।
711
जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त, 1985 को हुआ था। यानी कि सलमान की डेब्यू फिल्म के समय जैकलीन महज तीन साल की थी। दोनों ने किक और'रेस 3 में साथ काम किया है।
811
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून, 1987 को हुआ था। सलमान के डेब्यू के समय सोनाक्षी करीब एक साल की थीं। सलमान ने सोनाक्षी के साथ दबंग, दबंग 2 और दबंग 3 में काम किया है।
911
फिल्म दबंग 3 में सई मांजरेकर ने सलमान के साथ डेब्यू किया है। सई का जन्म 24 दिसंबर 1988 को हुआ था। इसका मतलब है कि उनके जन्म से पहले ही सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था।
1011
कैटरीना कैफ ने सलमान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हुआ था यानी सलमान के डेब्यू के वक्त वे 5 साल की थीं।
1111
सलमान खान ने ही जरीन खान को बॉलीवुड में मौका दिया था। जरीन का जन्म 14 मई, 1987 को हुआ था। सलमान ने जरीन के साथ फिल्म वीर में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त जरीन 1 साल की थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।