Published : Jul 18, 2020, 12:20 PM ISTUpdated : Jul 22, 2020, 10:06 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थे। इस मौके पर आपको सलमान के घर की फोटोज दिखाने जा रहे है, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। अंदर से बहुत ही आलीशान है उनका घर। आपको बता दें कि सलमान अपने फॉर्महाउस में खेती का काम कर रहे हैं।
सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका घर काफी खूबसूरत है। ये अपार्टमेंट सलमान का घर होने की वजह से काफी चर्चित रहता है। बता दें कि सलमान सालों से इसी अपार्टमेंट में रहते हैं और वे चाहकर भी इस जगह को छोड़ नहीं पा रहे। इसकी वजह है उनके पिता सलीम खान। सलीम जब मुंबई आए थे तभी वे यहां रह रहे हैं और उन्हें इस जगह से काफी लगाव है। पिता की खातिर सलमान भी इस जगह को नहीं छोड़ रहे।
212
सलमान खान के इस अपार्टमेंट्स में दो फ्लैट हैं, जो कि ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर हैं।
312
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान पहली मंजिल पर रहते हैं।
412
वहीं, सलमान ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं।
512
सलमान एल शेप के फ्लैट में रहते हैं, जो एक बीएचके का है।
612
इस फ्लैट में एक किचन है, जिसमें 4 फीट की ग्लास वॉल है और उससे डाइनिंग रूम अलग होता है।
712
सलमान का बेडरूम 170 से 190 स्कवायर फीट है और इसमें एक बाथरूम भी है।
812
ग्लैक्सी अपार्टमेंट 8 मंजिला इमारत है जो खान परिवार की वजह से फेमस है।
912
सलमान को घर पर अंदर अक्सर अपने भांजे और भतीजों के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।
1012
भांजे आहिल के साथ सलमान खान। नाना सलीम खान के साथ मस्ती करता अर्पिता का बेटा।
1112
अपनी बालकनी से सलमान अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। ऐसे में अक्सर उनके घर के सामने भारी भीड़ जमा हो जाती है।
1212
घर पर भतीजों के साथ मस्ती के मूड में सलमान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।