प्रेग्नेंट पत्नी को संभालते दिखे सलमान के बहनोई, क्रिसमस पार्टी में बन ठनकर पहुंचा तैमूर
मुंबई. सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा ने मंगलवार को क्रिसमस पार्टी दी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे। पार्टी में करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान बन ठनकर पहुंचा। तैमूर इस मौके पर रेड चैक की शर्ट और शॉर्टस में बेहद क्यूट नजर आ रहा था। पार्टी में फोटोग्राफर्स को पोज देने सलमान की प्रेग्नेंट बहन पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची। इस मौके पर आयुष शर्मा पत्नी अर्पिता का हाथ थामे और उन्हें संभालते नजर आए।। बता दें कि अर्पिता का ये लास्ट मंथ चल रहा है। खबरों की मानें तो उन्होंने पति के साथ मिलकर भाई सलमान के बर्थडे के दिन बच्चे के जन्म की प्लानिंग की है।
Asianet News Hindi | Published : Dec 25, 2019 5:10 AM IST / Updated: Dec 29 2019, 10:10 AM IST
पार्टी में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस नीलम बेटी का हाथ पहुंची। वहीं करन जौहर अपने दोनों जुड़वा बच्चों को गोद में लेकर पार्टी में स्पॉट हुए। पार्टी में लक्ष्य कपूर , यश और रूही जौहर, रिहान देशमुख और राहिल देशमुख सहित कई स्टार किड्स पहुंचे।
दोनों बेटों के साथ पार्टी में पहुंचे रितेश देशमुख।
पार्टी में बेटी के साथ शामिल हुईं नीलम कोठारी।
करन जौहर बेटे यश के साथ और निखिल द्विवेदी की पत्नी बेटे के साथ।