दोस्तों के साथ नहीं बल्कि 9 महीने की प्रेग्नेंट बहन के साथ बर्थडे पर टाइम स्पेंड करेंगे सलमान

Published : Dec 17, 2019, 11:45 AM ISTUpdated : Dec 18, 2019, 10:05 AM IST

मुंबई.  सलमान खान 27 दिसंबर को 54 साल के हो जाएंगे। वे तकरीबन हर साल अपना जन्मदिन अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बर्थडे सेलिब्रेशन का सलमान का कुछ अलग ही प्लान है। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने इस बार अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान शेयर किया है। बता दें कि सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और सईं मांजरेकर लीड रोल में है।

PREV
15
दोस्तों के साथ नहीं बल्कि 9 महीने की प्रेग्नेंट बहन के साथ बर्थडे पर टाइम स्पेंड करेंगे सलमान
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 के प्रोमशन में बिजी है वहीं वे अपकमिंग फिल्म राधे की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में सलमान ने अपने बर्थडे प्लान को शेयर किया।
25
उन्होंने बताया कि इस बार वे दोस्तों के साथ नहीं बल्कि अपनी 9 महीने की प्रेग्नेंट बहन अर्पिता खान के साथ टाइम स्पेंड कर जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा- इस बार कोई प्लान नहीं हैं। मेरी बहन प्रेग्नेंट है इसलिए मैं उसके साथ समय बिताऊंगा।
35
रिपोर्ट्स हैं कि अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा सलमान के इस बर्थडे को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, अर्पिता भाई सलमान को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट देने वाली हैं।
45
माना जा रहा है कि अर्पिता और आयुष शर्मा ने सी-सेक्शन डिलिवरी के लिए 27 दिसंबर का दिन चुना है। अर्पिता सलमान के बर्थडे पर बेबी को जन्म देंगी, ताकि वो भाई के बर्थडे को खास बना सके। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
55
फिल्म दबंग 3 की बात करें तो इसमें सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आएंगे। इसे डायरेक्टर प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है। किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन के रोल में हैं।

Recommended Stories