घोड़े पर बैठ शर्ट लैस हुए 54 साल के सलमान तो एक बोला-'इस उम्र में इतने फिट, विश्वास नहीं होता'

Published : Nov 17, 2020, 12:31 PM IST

मुंबई. सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन जब भी जो भी वो शेयर करते हैं तो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने अपनी शर्टलेस फोटो घोड़े पर बैठे हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में उनकी शानदार बॉडी देखने के लिए मिल रही है। फैंस इस उम्र में उनकी ये फिटनेस देख हैरान हैं और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं। सलमान ने ब्रैंड प्रमोशन के लिए शेयर की है फोटो... 

PREV
17
घोड़े पर बैठ शर्ट लैस हुए 54 साल के सलमान तो एक बोला-'इस उम्र में इतने फिट, विश्वास नहीं होता'

दरअसल, सलमान खान ने अपनी यह तस्वीर अपने ब्रैंड के प्रमोशन के लिए शेयर की है। उसमें मजेदार यह है कि अपने ब्रैंड के विंटर कलेक्शन की बात करते हुए सलमान ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। सलमान के फार्महाउस वाली इस तस्वीर में उनकी फिट बॉडी को देख फैन्स फिदा नजर आ रहे हैं।

27

एक फैन्स ने हैरानी जताते हुए लिखा है, '54 की उम्र में ऐसी फिटनेस देखकर यकीन करना मुश्किल है।' किसी ने माशाअल्लाह तो किसी ने लव यू सलमान लिखकर अपने चहते स्टार की इस तस्वीर पर अपना प्यार बरसाया है।
 

37

सलमान खान की फिटनेस को देख फैंस हैरान हैं ऐसे में हम आपको उनकी फिटनेस का राज बता रहे हैं। वो इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए और एक्सरसाइज में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यहां तक कि अगर किसी दिन वो वर्कआउट नहीं कर पाएं तो रात के दो बजे या जब भी समय मिलता है तो कसरत जरूर करते हैं। 

47

बताया जाता है कि पहले सलमान खान स्पाइसी और इटालियन खाने के दीवाने थे। पॉव भाजी, आइसक्रीम, पिज्जा उनके फेवरेट थे लेकिन जब से मनीष अडविलकर उनके जिम ट्रेनर बने हैं तब से सलमान ने ये सब खाना बंद कर दिया। अब सलमान प्रोटीन वाली चीजें जैसे, मछली, अंडे का सफेद हिस्सा, मीट और दूध ही लेते हैं।

57

- सलमान नाश्ते में चार अंडे (सिर्फ सफेद हिस्सा) और लो फैट दूध लेते हैं। 

- वर्कआउट से पहले सलमान दो अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक लेते हैं।

- वर्कआउट के बाद वो बादाम, ओट्स तीन अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन बार लेते हैं।

- लंच में सलमान नॉन वेज में फ्राइड फिश, मटन खाते हैं। इसके साथ में वे खूब सारा सलाद और फल भी लेते हैं।

67

- स्नैक्स के समय वो प्रोटीन बार, नट्स आदि लेते हैं।

- सलमान, डिनर में सूप, चिकन या मछली और सब्जी खाते हैं।

सलमान खान बताते हैं कि वे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, एब्स, पैर और पीठ वाले हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे एक समय में कई बार सिट-अप्स और पुश-अप्स कर सकते हैं।

77

बहरहाल, अगर बात की जाए सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो वो अपनी अगली फिल्म 'राधे' की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

Recommended Stories