Published : Nov 19, 2019, 05:20 PM ISTUpdated : Nov 19, 2019, 05:21 PM IST
मुंबई. सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। 18 नवंबर, 2014 को अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। शादी की सालगिरह के मौक पर अर्पिता-आयुष ने एक लैविश पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में अर्पित बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं। आपको बता दें कि अर्पिता, सलीम खान की गोद ली बेटी है। दरअसल, अर्पिता को सलीम खान ने 1981 में गोद लिया था। हुआ कुछ यूं था कि सलीम पत्नी के साथ रोज सुबह घूमने जाते थे। एक दिन वह जब सैर से वापस आ रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक औरत सड़क किनारे मरी पड़ी है और उसके बगल में एक छोटी सी बच्ची बैठकर रो रही है। उस बच्ची को देखकर सलीम का दिल पसीज गया और वह उसे अपने साथ अपने घर ले आए। बाद उन्होंने और हेलन ने मिलकर उसे गोद ले किया।
उस वक्त सलीम खान के साथ इंदौर के होल्कर कॉलेज में उनके सहपाठी रहे शरद जोशी भी मौजूद थे। तब सलीम ने शरद जोशी से बेटी का नाम रखने को कहा। इस पर शरद जोशी ने कहा कि यह बच्ची आपको अर्पित हुई है इसलिए इसका नाम 'अर्पिता' होना चाहिए।
24
5 भाई-बहनों में अर्पिता खान सबसे छोटी है। सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े हैं सलमान खान, फिर अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान और सबसे छोटी हैं अर्पिता। अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। वर्तमान में मुंबई में बतौर आर्किटेक्ट वो एक इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म में काम कर रही हैं।
34
शादी की सालगिरह के मौके पर अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर पति को गले लगाते फोटो शेयर कर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति के लिए एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा - "हमारे पास ये सब एक साथ नहीं हो सकता है, लेकिन साथ में ये सब हमारे पास है। 5 वीं वर्षगांठ मेरे प्यार ♥ के लिए। हमारे संबंध में सही संतुलन होने के लिए मैं आपको थैंक्स नहीं दे सकती। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। दोस्त बनने से लेकर, प्रेमी होने तक, पति बनने और फिर पिता बनने तक, हर सफर अद्भुत रहा है। ऐसा नहीं लगता है कि 5 साल हो गए हैं। हमेशा मुझे सहारा देने के लिए, मेरी लिए रियल मिरर होने और मेरी पीठ होने के लिए धन्यवाद।"
44
अर्पिता और आयुष की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में प्यार हो गया था। कई बार मिलने के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये अर्पिता के लिए सबसे खास लम्हा था। अर्पिता की हां के बाद दोनों की फैमिली आपस में मिली और इनकी शादी फिक्स हो गई थी। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। वहीं अर्पिता अब दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।