उधर यूएस में जिंदगी और मौत से लड़ रही थी पत्नी रिचा इधर माधुरी दीक्षित से इश्क लड़ा रहे थे संजय दत्त

मुंबई. संजय दत्त 61 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले संजय की लाइफ काफी विवादों भरी रही है। उनकी करीब 308 गर्लफ्रेंड रही है। आपको बता दें कि संजय की इतनी सारी गर्लफ्रेंड में से एक रिचा शर्मा भी थी, जो उनकी पहली पत्नी बनी थी। संजय-रिचा की शादी 1987 में हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही पता चला था कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। रिचा का इलाज अमेरिका में चला और संजय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहे। संजय-माधुरी दीक्षित के अफेयर के बाद शादी की बातें उड़ी। ये बात रिचा के कानों तक भी पहुंची। पति संजय की शादी की बात सुनकर रिचा खुद की मैरिड लाइफ बचाने अपना इलाज छोड़कर मुंबई आ गई थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 28, 2020 11:21 AM IST / Updated: Aug 01 2020, 12:57 PM IST

18
उधर यूएस में जिंदगी और मौत से लड़ रही थी पत्नी रिचा इधर माधुरी दीक्षित से इश्क लड़ा रहे थे संजय दत्त

रिचा जब अपना इलाज छोड़कर अमेरिका से मुंबई आई तो संजय ने उन्हें बिल्कुल भी तवज्जों नहीं दी थी। इतना ही नहीं, वे बीमार पत्नी और बेटी त्रिशाला को लेने एयरपोर्ट तक नहीं आए थे। इस बात का जिक्र यासिर उस्मान की किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय संजय दत्त' में है। किताब में जिक्र है कि रिचा ने एक इंटरव्यू में बताया था- संजय और मेरे बीच सबकुछ ठीक है। मुझे संजय पर पूरा भरोसा है। मैंने संजय से पूछा कि क्या आप मुझे तलाक देने जा रहे हैं। संजय ने जवाब दिया था-नहीं।

28

एक इंटरव्यू में संजय ने अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए कहा था- मैं एक वक्त में तीन रिलेशनशिप्स हैंडल कर चुका हूं और कभी नहीं पकड़ाया। आपको बहुत चतुराई से मैनेज करना होता है। पार्टनर्स को ये खबर नहीं रहनी चाहिए कि किसके साथ क्या हो रहा है।

38

संजय और टीना बचपन के दोस्त थे और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। संजय की डेब्यू फिल्म रॉकी के दौरान दोनों का रिलेशन और मजबूत हुआ लेकिन संजय की शराब की लत की वजह से टीना ने उन्हें छोड़ दिया और उम्र में बहुत बड़े राजेश खन्ना से रिश्ता जोड़ लिया।

48

रिचा और संजय की मुलाकात एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद संजय, रिचा के दीवाने हो गए थे। आखिरकार 1987 में आई फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान संजय ने रिचा को प्रपोज कर दिया। रिचा जानती थी कि उनके पेरेंट्स शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। इसी दौरान संजय ने न्यूयॉर्क जाकर रिचा के पेरेंट्स से मुलाकात की। और 1987 में संजय- रिचा ने शादी कर ली। एक साल बाद यानी 1988 में बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ।

58

90 के दशक में संजय और माधुरी का अफेयर बॉलीवुड का सबसे हॉट टॉपिक था। दोनों की नजदीकियां 1991 में आई फिल्म 'साजन' के दौरान बढ़ीं। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे और शादी करने का मन बना रहे थे मगर तभी संजय मुंबई ब्लास्ट केस में फंस गए और 1993 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और माधुरी उनसे दूर हो गईं। संजय से ब्रेक अप के बाद माधुरी ने अमेरिका में बसे डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली।

68

मुंबई ब्लास्ट केस में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब संजय दत्त को थोड़ी राहत मिली तो माधुरी उनसे दूर जा चुकी थीं। ऐसे में संजय की लाइफ में सोशलाइट रिया पिल्लई का आना हुआ। दोनों ने 1998 में शादी कर ली मगर ये नहीं टिकी और 2005 में ही दोनों का तलाक हो गया। बताया जाता है कि शादी करने के बाद दोनों के ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे थे।

78

रिया से शादी करने के बाद संजय का नाडिया दुर्रानी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो गया। कोई नहीं जानता कि दोनों कैसे संपर्क में आए लेकिन रिया को संजय और नाडिया से अफेयर की भनक लग गई थी। बात तब बिगड़ी जब नाडिया को संजय की फिल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर देखा जाने लगा। इस वजह से रिया से उनका रिश्ता टूट गया लेकिन इसके बाद संजय-नाडिया का रिश्ता भी नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

88

कहा जाता है कि नाडिया से रिलेशनशिप के दौरान संजय मान्यता की तरफ आकर्षित हो गए थे।ऐसे में जब नाडिया से रिश्ता टूटा तो संजय मान्यता के करीब आ गए। दो साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने 7 फरवरी, 2008 को शादी कर ली। इसके बाद 21 अक्टूबर, 2010 को इस कपल के जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा का जन्म हुआ।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos