Published : Apr 12, 2022, 09:22 AM ISTUpdated : Apr 12, 2022, 09:50 AM IST
मुंबई. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) आज जाना-पहचाना नाम है, लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। एक वक्त जब वे चंद रुपयों की खातिर स्टेज पर डांस किया करती थी, लेकिन बात आज की करें तो अब वे मजह कुछ घंटों में लाखों रुपए कमा लेती है। अब तो उनकी फीस सुनकर भी कईयों की सिर चकरा जाता है। सपना ने अपने टैलेंट और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की और आज लोग उन्हें अच्छी तरह पहचानते है। सालों की मेहनत के बाद उन्होंने जो मंजिल हासिल की उसकी हर कोई तारीफ करता है। नीचे पढ़ें सपना चौधरी की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिनके बारे में कम ही लोग जानते है...
आपको बता दें कि सपना चौधरी आज लग्जरी और शानदार जिंदगी जी रही है। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी, आलीशान घर और लग्जरी कारें है। लेकिन ये सब हासिल करने के लिए उन्हें लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ा।
210
आपको बता दें कि हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना चौधरी के पिता का निधन उस वक्त हो गया था जब वे 18 साल की थी। पिता के गुजर जाने के बाद पूरा घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। इसके बाद उन्होंने घर चलाने और पैसा कमाने के लिए रागिनी गाना और नाचना शुरू किया।
310
हालांकि, स्टेज पर नाचने के दौरान उन्हें खुद ताने भी सुनने को मिले, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की क्योंकि नाचना उनकी रोजी-रोटी थी और इसी से वे अपने परिवारवालों का पेट पालती थी। सपना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे वे कभी-कभी लोगों के तानों से दुखी भी हो जाती थी।
410
जिस डांस को उन्होंने अपनी रोजी-रोटी का जरिया बनाया, उसी ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया। हालात ये हो गए थे कि उनके डांस और गानों के बिना पार्टियां अधूरी रहती थी। इसके बाद उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला।
510
आपको बता दें कि बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद सपना चौधरी की किस्मत और चमक गई। इस रियलिटी शो के जरिए उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्हें कुछ फिल्मों में आइटम नंबर तक करने का मौका मिला।
610
आज की बात करें तो सपना चौधरी आलीशान जिंदगी जीती है। खबरों की मानें तो अब वे एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए करीब 25 लाख रुपए चार्ज करती है। वहीं, अगर वे किसी इवेंट में कुछ घंटों के लिए तो करीब 3 लाख रुपए चार्ज करती है।
710
बात सपना चौधरी की नेटवर्थ की करें तो वे करीब 50 करोड़ रुपए की मालकिन है। उनके पास बीएमडब्यू 7 सीरीज और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी कारें है। खबरों की मानें तो उनका नफसगढ़ में एक शानदान बंग्लो भी है।
810
बता दें कि सपना चौधरी के कई डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग में आइटम नंबर किया था, जिसे फैन्स ने खूब पंसद किया था। हाल ही में उनका गाना बदमाशी रिलीज हुआ है।
910
आपको बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। वे फैन्स के साथ अपनी पर्सनल लाइफ भी शेयर करती है। उन्होंने अपनी कई ग्लैमस फोटोज के साथ म्यूजिक वीडियोज भी शेयर कर रखे है। फैन्स उनके गाने और डांस के दीवाने है।
1010
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने 2020 में वीर साहू से शादी की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी सभी से छुपाकर रखी थी। शादी के बाद उन्होंने बेटे को जन्म तो उनके शादीशुदा होने की बात सामने आई थी। उनके पति हरियाणी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।