Published : Aug 12, 2020, 12:49 PM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 11:19 PM IST
मुंबई. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 25 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 12 अगस्त, 1995 को मुंबई में हुआ था। सारा की अभी तक तीन ही फिल्में केदारनाथ, सिंबा और लव आजकल 2 रिलीज हुई है, बावजूद इसके उनकी गिनती पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होने लगी है। सारा अपने लुक और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। आप लोगों को जानकर हैरानी होगी कि सारा महज 9 साल की उम्र से ही पापा सैफ नहीं बल्कि मां अमृता के साथ रह रही है। और उन्हें इस बात को लेकर गर्व भी है। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में भी किया था आखिर वो क्यों अपनी मां के साथ रहती है। सारा ने अपना बर्थडे घर पर ही सेलिब्रेट किया। बता दें कि सारा जल्दी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू करेगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में हैं।
सारा कुछ साल पहले पापा सैफ के साथ करन जौहर के चैट शो में पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी लाइफ के साथ ही अपने पेरेंट्स की लाइफ से जुड़े कई रहस्यों की खुलासा किया था।
210
एक इंटरव्यू में सारा ने ये भी बताया था कि वो अपनी मम्मी अमृता सिंह के साथ क्यों नहीं रहती हैं। सारा ने कहा था- 'मेरी मां ने मुझे बचपन से पाला है। भाई इब्राहिम के होने के बाद मां ने हमें अपना पूरा समय दिया।
310
सारा ने बताया- हमारी परवरिश के लिए मां ने अपना करियर तक छोड़ दिया, और जिस घर में एक साथ मेरे माता - पिता खुश नहीं हैं उस घर में मैं नहीं रह सकती।
410
उन्होंने कहा था - मां ही मेरी पूरी दुनिया है। उसके बगैर में कुछ सोच तक नहीं सकती। मैं क्या पहनती हूं क्या करती हूं, इन सभी बातों का वो खासतौर पर ध्यान रखती है। उनकी राय मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मेरा दिमाग पिता की तरह है लेकिन मेरा दिल मां की तरह है।
510
बता दें कि सारा जब 9 साल की थी तब अमृता सिंह और सैफ अली खान एक-दूसरे से अलग हो गए। पति से अलग होने के बाद अमृता ने अपने बच्चों को अकेले ही बड़ा किया था।
610
उन्होंने कहा था- एक घर में जहां पेरेंट्स खुश नहीं रहते अच्छा है कि वे अलग घर में रहे और खुश रहें। मुझे किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। जब पापा मिलते हैं तो हम उनके साथ भी बहुत खुश होते हैं।
710
सारा की अपने छोटे भाई इब्राहिम के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते नजर आते हैं। सारा भाई को प्यार से इग्गी कहती है।
810
बता दें कि सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर को लेकर भी बहुत ज्यादा क्रेजी है। दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है।
910
बता दें कि न्यूयॉर्क की कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अपना सारा ध्यान वजन कम करने में लगाया था।
1010
सारा ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी अपकमिंग फिल्म कुली नं. वन और अतरंगी रे है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।