मुंबई. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की बनारस से गांव की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें एक्ट्रेस गांव की लड़की के देसी अंदाज में नजर आ रही हैं और खेत में खड़े एक ट्रैक्टर पर बैठकर पोज देते दिखाई दे रही हैं।
सारा अली खान की इस फोटो और लुक की फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनसे अपील करते नजर आ रहे हैं कि वो घर लौट आए और फिल्म की शूटिंग बंद कर दें।
28
दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग और रिलीज डेट को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सारा इन दिनों बनारस में अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' शूटिंग कर रही हैं।
38
इस मूवी की शूटिंग सारा बनारस और चंदौली समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में करेंगी। इसी शेड्यूल की शूटिंग का ये भी हिस्सा है, जिसमें वो देसी अंदाज में दिख रही हैं।
48
सारा की इस फोटो को लेकर एक ने कमेंट में लिखा, 'अब वापस आओ।' दूसरे ने लिखा, 'आशा है कि आप जल्दी वापस आएंगी, कार्तिक जी का वीडियो देख आ जाओ।'
58
वहीं, सारा की फिल्म की शूटिंग को लेकर कइयों का कहना है कि दुनियाभर में सभी काम रुक गए हैं क्या उन्होंने अभी तक इसकी शूटिंग बंद नहीं की?
68
बता दें, 'अतरंगी रे' में सारा के अलावा अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष भी लीड रोल में होंगे।
78
अगर सारा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'अतरंगी रे' के अलावा 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट में वरुण धवन लीड रोल में होंगे।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।