अनिल कपूर से अनिल अंबानी तक, शबाना आजमी से मुलाकात करने हॉस्पिटल पहुंचे ये सेलेब्स

Published : Jan 19, 2020, 09:39 AM ISTUpdated : Jan 19, 2020, 09:46 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी का शनिवार मुंबई-पुणे हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में शबाना आजमी को गंभीर चोटे आईं। ऐसे में उन्होंने पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस से मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए अनिल अंबानी, अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सौतेला बेटा फरहान अख्तर और पति जावेद अख्तर अस्पातल पहुंचे। बता दें, रश ड्राइविंग के कारण शबाना आजमी के ड्राइवर पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 

PREV
110
अनिल कपूर से अनिल अंबानी तक,  शबाना आजमी से मुलाकात करने हॉस्पिटल पहुंचे ये सेलेब्स
कहा जा रहा है कि शबाना आजमी के साथ ये हादसा तब हुआ जब उनकी गाड़ी दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। ओवरटेक करते समय शबाना की कार पीछे से ट्रक से टकरा गई, जिससे शबाना को खासी चोटें आई हैं।
210
पीएम मोदी से लेकर फैंस तक ने शबाना आजमी की जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्वीट कर जल्दी उनके ठीक होने की प्रार्थना की थी।
310
बता दें कि शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खलापुर टोल प्लाजा के पास शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ।
410
हादसे में शबाना आजमी के अलावा ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। इससे पहले 17 जनवरी को शबाना ने पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने ग्रैंड पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे।
510
शबाना आजमी और उनके परिवार के लोगों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी।
610
एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। इसके बाद दोनों खंडाला जा रहे थे।
710
हॉस्पिटल में जाते हुए जावेद अख्तर।
810
शबाना आजमी का हाल चाल जानने सतीश कौशिक भी पहुंचे।
910
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी पहुंची।
1010
तब्बू ने लिया शबाना आजमी का हाल चाल।

Recommended Stories