दोपहर में किया जाएगा शबाना की मां को सुपुर्दे खाक, शोक जताने तब्बू, बोनी सहित ये सेलेब्स पहुंचे

Published : Nov 23, 2019, 11:05 AM ISTUpdated : Nov 23, 2019, 12:14 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने जुहू में अपने घर में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी कैफी के दामाद और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने दी। वो इन दिनों अमेरिका में हैं और उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में कहा कि वे 93 साल की थीं और वे लगातार किसी ना किसी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शबाना की मां को श्रद्धांजलि देने कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। श्रद्धांजलि देने बोनी कपूर, उर्मिला मातोंडकर, सतीश कोशिक, मनीष मल्होत्रा, सयामी खैर, तब्बू सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे। रिपोटर्स की माने तो उन्हें शनिवार दोपहर सुपुर्दे खाक किया जाएगा। बता दें, शौकत कैफी आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी थीं। कैफी आजमी का जन्म यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। उनका निधन 2002 में मुंबई में हुआ था। बताया जाता है कि कैफी की मौत के बाद शौकत कभी भी ससुराल नहीं गईं। एक्ट्रेस तब्बू, शौकत कैफी आजमी की रिश्तेदार हैं। 

PREV
16
दोपहर में किया जाएगा शबाना की मां को सुपुर्दे खाक, शोक जताने तब्बू, बोनी सहित ये सेलेब्स पहुंचे
कैफी आजमी की मौत के बाद से उन्होंने फिल्मों में भी काम करना बंद कर दिया। 'हीर रांझा', 'हकीकत', 'उमराव जान', 'बाजार' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली शौकत 2002 में आखिरी बार फिल्म 'साथिया' में नजर आई थीं।
26
सयामी खौर और मनीष मल्होत्रा।
36
बोनी कपूर, तब्बू और उर्मिला मातोंडकर।
46
अतुल तिवारी और सतीश कौशिक।
56
बोनी कपूर।
66
सयामी खैर, सतीश कौशिक, मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories