क्या शाहरुख खान की बेटी का टूट गया दिल? खुद किया इशारा

Published : May 13, 2020, 11:58 AM IST

मुंबई. शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो इंस्टाग्राम पर अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होनें एक फोटो और शेयर की है। इसमें वो अपने टूटे दिल की तरफ इशारा कर रही हैं। 

PREV
17
क्या शाहरुख खान की बेटी का टूट गया दिल? खुद किया इशारा

सुहाना खान की सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलैरिटी है। उनके लिए कई फैंस क्लब भी बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वो हाथों में मेहंदी लगाए दिख रही हैं। 

27

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में सुहाना काफी प्यारी दिख रही हैं, लेकिन उन्होंने साथ में ब्रोकेन हार्ट का इमोजी बना रखा है।

37

अब उनके फैंस हैरान हैं कि किस बात पर सुहाना का दिल टूटा है। वहीं, मदर्स डे पर सुहाना ने अपनी मां गौरी खान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। 

47

मां की फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने उन पर गुस्सा जाहिर किया था। फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा था, 'हैपी मदर्स डे। मैं अपनी मां की तरह क्यों नहीं दिखती।' 

57

बता दें, सुहाना खान को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ काफी क्लोज देखा गया है। एक बार इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी और इसमें वो काफी क्लोज दिखे थे। 

67

इसके साथ ही उन्हें अपने विदेशी दोस्तों के साथ भी काफी क्लोज देखा गया है। हालांकि, अभी तक सुहाना ने दिल टूटने वाली खबर को लेकर कोई ऑफिशियली बयान नहीं दिया है और ये भी नहीं बताया कि आखिर वो दिल क्यों टूटा? 

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

Recommended Stories