गौरतलब है कि शाहरुख खान ने 2 नंवबर को अपना 55वां बर्थडे दुबई में मनाया था। जहां, शाहरुख के लिए यह दिन खास था। वहीं, उनके फैंस के लिए भी यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं था। अपने सुपरस्टार के जन्मदिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उनके फैंस ने अपने-अपने तरीके से इसे मनाया है। एक फैन ग्रुप ने 5555 कोविड किट्स डोनेट करने का ऐलान किया था।