शाहरुख खान के घर होने वाली हैं दौलत की बरसात!जानें 2023 कैसे किंग खान और उनके बच्चों के लिए होने वाला है खास

Published : Apr 20, 2022, 06:00 PM IST

मुंबई. साल 2021 शाहरुख खान (Shah rukh khan) और उनके परिवार के लिए कुछ खास नहीं रहा। आर्यन खान (aryan khan) के ड्रग्स केस में फंसने के बाद खान परिवार खुद को घर में कैद कर लिया था। लेकिन अब इनकी जिंदगी दोबारा पटरी पर लौट आई है। शाहरुख खान लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, उनके दोनों बच्चे सुहाना खान ( suhana khan) और आर्यन अपने करियर को बनाने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। साल 2022 में की गई उनकी मेहनत 2023 में रंग लाती दिखाई देगी। आइए जानते हैं साल 2023 किंग खान और उनके बच्चों के लिए कैसे होने वाला खास....

PREV
15
शाहरुख खान के घर होने वाली हैं दौलत की बरसात!जानें 2023 कैसे किंग खान और उनके बच्चों के लिए होने वाला है खास

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान'की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में इनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। हाल ही में स्पेन में इस फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग की गई। मूवी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। 

25

वहीं, शाहरुख खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। राजकुमार हिरानी के साथ किंग खान काम करने जा रहे हैं। 'डंकी'मूवी में वो नजर आएंगे। डंकी 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

35

इसके अलावा शाहरुख साउथ के प्रस‍िद्ध न‍िर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) की नई फिल्‍म की शूटिंग भी कर रहे हैं।  इस फिल्‍म का टाइटल ‘लॉइन’ (LION) है। हालांकि यह मूवी की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 

45

वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस मूवी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करेंगे। साल 2023 में इनकी मूवी पर्दे पर लगने की उम्मीद फैंस कर रहे हैं।

55

वहीं, आर्यन खान पर्दे पर तो नहीं लेकिन पर्दे के पीछ के लिए काम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन एक वेब सीरीज और फीचर फिल्म का लेखन और निर्देशन कर रहे हैं। वेब सीरीज अमेजन प्राइम के लिए वो कर रहे हैं। 11 अप्रैल, 2022 को उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू के साथ एक टेस्ट शूट किया था।  शो का प्री-प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होगा और वास्तविक शूटिंग की तारीखों का जल्द ऐलान होगा। यह सीरीज साल 2023 में आ सकती है।

और पढ़ें:

सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉप बनकर क्रिमिनल के उड़ाएंगे होश, रोहित शेट्टी के इस वेब सीरीज में धमाका करने को तैयार

जाह्नवी की सौतेली बहन Anshula Kapoor भी करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, इस मूवी में आएंगी नजर

ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से पहले हुई थी एक और शादी, ये जानते हुए भी जूनियर बच्चन ने थामा हाथ

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories