तो क्या इस वजह से शाहरुख ने अपने बंगले को ढक दिया प्लास्टिक से, अंदर से दिखता है इतना लग्जीरियस

मुंबई. भारत में कोरोना महामारी अपने पैर पसारती ही जा रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बंगले मन्नत को प्लास्टिक से कवर करवाया है। इसे देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने बारिश की वजह से ऐसा किया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2020 11:22 AM IST / Updated: Jul 23 2020, 10:14 AM IST

110
तो क्या इस वजह से शाहरुख ने अपने बंगले को ढक दिया प्लास्टिक से, अंदर से दिखता है इतना लग्जीरियस

शाहरुख के बंगले को प्लास्टिक से ढका देख कुछ लोग मान रहे है कि उन्होंने कोरोना के डर से ऐसा किया है तो कुछ का मानना है कि मुंबई में हर दिन हो रही तेज बारिश की वजह से प्लास्टिक कवर लगाए गए हैं। हालांकि, सच्चाई क्या ये कहना मुश्किल है। वैसे, आपको बता दें कि शाहरुख का बंगला बाहर से जितना बेहतरीन नजर आता है उससे ज्यादा अंदर से लग्जीरियस है। आइए, देखते है उनके बंगले मन्नत की फोटोज।

210

शाहरुख खान 6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।

310

इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के प्राइवेट अपार्टमेंट्स हैं।

410

इसका इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा।

510

पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने साल 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था।

610

चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।

710

मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया। घर का दरवाजा खोलते ही आपको क्लासिक बंगला देखने को मिलता है। इसकी सेटिंग ड्रामेटिक और मूड़ी है।

810

यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था। इस बंगले के मालिक मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के पारसी किकू गांधी थे।

910

शाहरुख ने 'मन्नत' को महज 13 करोड़ रुपए में खरीदा था और आज इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। किंग खान का परिवार इस बंगले में पिछले 25 साल से रह रहा है।

1010

इस बंगले को शाहरुख ने 1995 में खरीदा था और तब इसका नाम 'विला विएना' था, जो एक पारसी गुजराती केकू गांधी के पास था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos