Published : Apr 02, 2022, 10:14 AM ISTUpdated : Apr 02, 2022, 10:55 AM IST
मुंबई। आईपीएल (IPL 2022) में शुक्रवार को पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मुकाबले में शाहरुख की टीम का सपोर्ट करने उनकी बेटी सुहाना खान स्टेडियम में मौजूद रहीं। इस दौरान सुहाना ने अपनी टीम को चीयरअप किया। विपक्षी टीम के विकेट गिरने पर जहां सुहाना हंसती-मुस्कुराती नजर आईं वहीं चौके-छक्के पड़ने पर भी उनके चेहरे के एक्सप्रेशन पल-पल बदलते रहे। इस दौरान सुहाना का साथ देने के लिए उनके बड़े भाई आर्यन खान और दोस्त अनन्या पांडे भी मौजूद रहीं। शाहरुख का छोटा बेटा अबराम भी पहुंचा..
कोलकाता नाइटराइडर्स का विकेट गिरते ही कुछ ऐसे थे सुहाना खान के चेहरे के हावभाव। सुहाना ने अपनी टीम स्टेडियम से ही जमकर चीयरअप किया।
27
सुहाना खान के साथ उनकी दोस्त और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी मौजूद थीं। अनन्या सुहाना के बड़े भाई आर्यन खान के साथ नजर आईं।
37
वहीं अनन्या के साथ एक मिस्ट्री ब्वॉय भी दिखा। हालांकि, अभी ये खुलासा नहीं हुआ कि ये कौन है। दूसरी ओर स्टेडियम में शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम भी मौजूद था।
47
अनन्या पांडे भी अपनी दोस्त सुहाना के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स को सपोर्ट कर रही थीं। टीम का विकेट गिरने के बाद कुछ इस तरह बदले दोनों के एक्सप्रेशन।
57
अनन्या पांडे और अन्य दोस्तों के साथ मैच का लुत्फ उठातीं सुहाना खान। बता दें कि इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत हुई। आंद्रे रसल की शानदारी पारी की बदौलत टीम जीत गई।
67
आंद्रे रसेल के सिक्स पर दोनों हाथ उठाकर खुशियां मनातीं सुहाना खान। दूसरी ओर फ्रेंड्स के साथ पोज देतीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे।
77
स्टेडियम में फ्रेंड्स के साथ फोटो क्लिक करवातीं सुहाना खान। इस दौरान उनके बड़े भाई आर्यन खान भी मौजूद रहे। बता दें कि आर्यन और सुहाना आईपीएल ऑक्शन में भी पहुंचे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।