इस अंदाज में दिखी शाहरुख की बेटी, लोगों ने सुहाना से ज्यादा उसकी दोस्त में दिखाया इंट्रेस्ट

Published : Feb 10, 2020, 07:44 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख से ज्यादा सुर्खियों में उनके बच्चे रहते हैं। चाहे फिर छोटा बेटा अबराम हो या बेटी सुहाना। अबराम ने जहां हाल ही में ताइक्वांडो कॉम्पिटीशन में गोल्ड मेडल जीता है, वहीं सुहाना खान भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटो और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। सुहाना की एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख की बेटी अपनी एक दोस्त के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग सुहाना से कहीं ज्यादा उसकी दोस्त के बारे में बात करते नजर आए।   

PREV
18
इस अंदाज में दिखी शाहरुख की बेटी, लोगों ने सुहाना से ज्यादा उसकी दोस्त में दिखाया इंट्रेस्ट
सुहाना खान की इस फोटो को उनके फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई सुहाना को ऑसम बता रहा है तो कोई उनके लुक को फैब्युलस कह रहा है।
28
वहीं एक और फोटो में सुहाना अपनी किसी फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। यह फोटो देख लोग सुहाना से ज्यादा उनकी दोस्त की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- ''सुहाना के पीछे वाली तो बिल्कुल बार्बी डॉल लग रही है।'' एक और शख्स ने लिखा- पीछे तो देखो...।
38
बता दें कि सुहाना फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हालांकि वो बीच-बीच में अपने पेरेंट्स से मिलने इंडिया आती रहती हैं।
48
अगस्त 2018 में सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख़ ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।
58
सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।
68
शाहरुख खान ने कई मौकों पर सुहाना को लेकर अपना अफेक्शन बयां किया है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था कि वह अपनी बेटी से बेहद डरते हैं। सुहाना बेहद समझदार लड़की है और अक्सर उन्हें गलत काम करने पर टोक देती है।
78
कुछ दिनों पहले सुहाना खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सुहाना मशहूर रैपर ऐमिनेम के सुपरहिट सॉन्ग 'ब्यूटीफुल को गाती और डांस करती नजर आई थीं।
88
फ्रेंड के साथ सेल्फी लेती शाहरुख की लाडली सुहाना खान।

Recommended Stories