शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के अंदर है ये दो खास चीज, जिसने भी देखा वो रह गया हैरान, New Photos

Published : May 06, 2020, 04:26 PM ISTUpdated : May 10, 2020, 10:16 AM IST

मुंबई. शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री करीब 28 साल हो चुके हैं। शाहरुख जब मुंबई आए थे तो उनके पास मजह 300 रुपए थे और रहने को घर तक नहीं था। लेकिन बात आज की करें तो वे आलीशान सी-फेसिंग बंगले में रहते हैं, जिसका नाम मन्नत है। आज इस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। शाहरुख ने 1995 में इसे 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। वैसे तो शाहरुख के इस बंगले की फोटोज आप लोगों ने देखी होगी, लेकिन कुछ और नई फोटोज सामने आईं हैं, जिन्हें आपको दिखाने जा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि एक शख्स ने तो शाहरुख से मन्नत में रहने के लिए किराया तक पूछ लिया था।

PREV
115
शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के अंदर है ये दो खास चीज, जिसने भी देखा वो रह गया हैरान, New Photos

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की भव्यता उसे बाहर से देखने पर ही पता चल जाती है। 'मन्नत' के पास से गुजरने वाले हर शख्स की नजर इसकी खूबसूरती पर टिक जाती है। मन्नत की खास बात ये है कि इसमें भगवान गणेश की प्रतिमा और कुरान एक साथ रखे गए हैं, जिसकी फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसे लेकर फैंस ने शाहरुख की खूब तारीफ की। एक ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा- गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा, ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा। एक ने लिखा- गणपति की मूर्ति बाएं और कुरान दाएं, शाहरुख खान हैं भारत की शान।

215

शाहरुख खान 6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।

315

इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के प्राइवेट अपार्टमेंट्स हैं। 

415

इसका इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा।

515

पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने साल 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था। 

615

चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है। 
 

715

मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया। घर का दरवाजा खोलते ही आपको क्लासिक बंगला देखने को मिलता है। इसकी सेटिंग ड्रामेटिक और मूड़ी है। 

815

कलात्मकता के साथ कंटेम्परेरी गोथिक आयरॉनिक का मेल है। कलर पैलेट डार्क है, जिसकी सरफेस अनफिनिश्ड रखी।

915

शाहरुख-गौरी के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर खुलता है। 

1015

इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था इसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा

1115

यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था। इस बंगले के मालिक मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के पारसी किकू गांधी थे।

1215

किकू गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित ‘शिमॉल्ड आर्ट गैलरी’ के भी संस्थापक रहे हैं। मन्नत के बगल में ही एक और बंगला है, जिसे किकी मंजिल कहा जाता है। यहां किकू गांधी के माता-पिता रहते थे।

1315

ये दोनों ही बंगले किकू गांधी के पिता के थे। इतना ही नहीं, किकू गांधी का जन्म भी इसी बंगले में हुआ था, जहां अब शाहरुख खान रहते हैं।

1415

ये दोनों बंगले अगल-बगल में ही हैं और इनके बीच सिर्फ एक दीवार का फर्क है।

1515

शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके मन में इस घर को खरीदने की इच्छा जागी थी जब वे 'Yes Boss' की शूटिंग कर रहे थे। 

Recommended Stories