किसी को हुए जुड़वां बच्चे तो किसी को सिंगल, किराए की कोख से मां-बाप बने ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स

Published : Oct 27, 2022, 04:14 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन ( Vignesh Shivan) हाल ही में जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने थे। उनके बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि, सरोगेसी से पेरेंट्स बनने के बाद नयनतारा  कानूनी पचड़े में फंस गई थी, लेकिन अब उन्हें क्लिन चिट मिल गई है। वैसे, नयनतारा पहली ऐसे स्टार नहीं हो जो सरोगेसी से पेरेंट्स बल्कि ऐसे कई सेलेब्स है, जिन्होंने किराए की कोख का सहारा लिया और उनके घर खुशियां आई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), प्रिटी जिंटा (Preity Zinta), प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स सरोगेसी टेक्निक का यूज कर चुके है। आज आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरोगेसी के जरिए या तो जुड़वां और फिर सिंगल बच्चे के माता-पिता बने, पढ़ें नीचे...

PREV
19
 किसी को हुए जुड़वां बच्चे तो किसी को सिंगल, किराए की कोख से मां-बाप बने ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स

शाहरुख खान ने तीसरे बच्चे अबराम के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। शाहरुख और गौरी ने दो बच्चों के होने के बावजूद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पहले सरोगेसी को अपनाया था।

29

शिल्पा शेट्टी फरवरी, 2020 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनीं थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीषा रखा है। बता दें कि शिल्पा नेचुरल रूप से प्रेग्नेंट होना चाहती थी, लेकिन कुछ इंटरनल प्रॉब्लम की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाई। शिल्पा का पहले से ही एक बेटा वियान राज कुंद्रा है।
 

39

प्रिटी जिंटा 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी। उन्होंने अपने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है।

49

प्रियंका चोपड़ा भी इसी साल के शुरुआत में बेटी मालती मैरी की मां बनी। बता दें कि उन्होंने भी मां बनने सरोगेसी का सहारा लिया। वैसे, उनकी बेटी प्री-मैच्योर बेबी है, जिसे लंबे समय तक इलाज के लिए अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ा था। 

59

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने भी बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। आमिर और किरण सरोगेट मदर से 5 दिसंबर, 2011 को बेटे आजाद के पेरेंट्स बने। आजाद के पैदा होने पर आमिर ने कहा था कि ये बच्चा उनके लिए बहुत ही खास है। 

69

पोर्न इंडस्ट्री ने बॉलीवुड आई सनी लियोनी तीन बच्चों की मदर हैं। उन्होंने 2017 में निशा कौर नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद वे सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटे अशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर की मां बनीं।

79

फिल्ममेकर करन जौहर दो बच्चों के पिता हैं। सरोगेसी की मदद से वो दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पेरेंट हैं। उनके बेटे का नाम यश जौहर और बेटी का नाम रूही जौहर है। करन ने दोनों बच्चों के नाम अपने पेरेंट्स के नाम पर रखे हैं।

89

वेटरन एक्टर जितेंद्र की बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर दोनों ही सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं। एकता कपूर ने बेटे का नाम रवि कपूर और तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य है। 
 

99

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह की लाख कोशिशों के बाद भी वे नेचुरल रूप ले प्रेग्नेंट नहीं हो पाई। फिरकपल ने सरोगेसी का सहारा लिया। कपल जुड़वां बेटों के पेरेट्स बने। 

 

ये भी पढ़ें
BOX OFFICE पर अक्षय कुमार के आगे ढेर अजय देवगन, राम सेतु ने थैंक गॉड को दी पटखनी, कमाए इतने करोड़

सबसे कम कमाई करने वाली अजय देवगन की 10 फिल्में, 6 ने तो BOX OFFICE पर 5 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ

बहनोई की बर्थडे पार्टी में पिचके गाल और बीमार दिखे सलमान खान, SEXY पलक तिवारी ने लूटी महफिल, PHOTOS

Recommended Stories