गौरी के प्यार में इस हद तक दीवाने हो गए थे शाहरुख कि 5 साल तक अपना धर्म छुपाया और बने रहे हिंदू

मुंबई. कोरोना की कहर दुनियाभर में फैला हुआ है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी इन दिनों घर में कैद है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में एक किस्सा शाहरुख खान से जुड़ा सामने आया है। ये किस्सा शाहरुख की लव स्टोरी से जुड़ा है। ये किस्सा बेहद दिलचस्प है, शायद कम ही लोगों ने इसे सुना होगा। लंबे समय से शाहरुख किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वे आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। अभी उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफऱ नहीं है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2020 6:20 AM IST / Updated: Apr 13 2020, 10:11 AM IST

17
गौरी के प्यार में इस हद तक दीवाने हो गए थे शाहरुख कि 5 साल तक अपना धर्म छुपाया और बने रहे हिंदू
शाहरुख और गौरी के प्यार में धर्म भी एक बड़ी दीवार थी। गौरी के परिवार के सामने शाहरुख 5 साल तक हिंदू बने रहे। आखिरकार सच सामने आ ही गया। कई मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार घरवाले रिश्ते के लिए राजी हुए।
27
शाहरुख और गौरी कॉलेज के दिनों में पहली बार दिल्ली में मिले थे। दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने 6 साल तक डेट किया। दोनों ने 1991 में शादी कर ली इसके एक साल बाद शाहरुख का बॉलिवुड डेब्यू हुआ।
37
शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार वह गौरी से दिल्ली के एक क्लब में मिले थे। दोनों ने साथ में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पिया और यह डेट सिर्फ 5 मिनट चली थी। शाहरुख काफी शर्मीले थे और 3 डेट्स के बाद वह गौरी का नंबर मांग पाए थे।
47
शाहरुख ने बताया था कोर्टशिप के दौरान दोनों लैंडलाइन फोन पर बात करते थे। जब उन्हें गौरी से बात करनी होती थी तो वह गौरी को फोन करते। गौरी के भाई विक्रम फोन उठा लेते तो शाहरुख लड़की की आवाज में बोलते कि क्या वह गौरी से बात कर सकते हैं। इस पर गौरी के भाई उन्हें लड़की समझ लेते थे।
57
शाहरुख और गौरी ने एक नहीं तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी कोर्ट मैरिज थी। दूसरा मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ था और तीसरी शादी पंजाबी स्टाइल में हुई थी।
67
अफेयर के बीच शाहरुख और गौरी का ब्रेकअप भी हुआ था। इसकी वजह थी कि शाहरुख काफी पजेसिव थे। उन्हें नहीं पसंद था कि गौरी किसी और से बात करें या दूसरों के सामने बाल खोलें। इन सबसे तंग होकर गौरी, शाहरुख से दूर हो गई थीं और मुंबई चली गई थीं।
77
जेब में 10 हजार रुपए लेकर शाहरुख, गौरी को मनाने मुंबई पहुंच गए थे। रेलवे स्टेशन, बेंच और गलियों में सोए और फाइनली गौरी गोराई बीच पर मिली। इसके बाद दोनों का झगड़ा खत्म हुआ और शादी का फैसला लिया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos