इनसे दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही शाहरुख खान की लाडली, इन्हें याद कर सुहाना की हुई बुरी हालत

मुंबई. कोरोना (cororna) की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे है और कई लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। भारत में सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। इसी बीच सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। बता दें कि शाहरुख खान (shahrukh khan) की बेटी सुहाना खान (suhana khan) भी इन दिनों मुंबई में है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वे अपनी पोस्ट हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह उदास है। उन्हें अपनी दोस्तों की याद सता रही है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2020 7:20 AM IST / Updated: Sep 21 2020, 11:29 AM IST

18
इनसे दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही शाहरुख खान की लाडली, इन्हें याद कर सुहाना की हुई बुरी हालत

सुहाना भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड स्टारकिड्स की बात करें तो सुहाना भी काफी पॉपुलर है।
 

28

बता दें कि सुहाना लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते वो अब अपनी फैमिली के साथ मुंबई में ही हैं। 

38

सुहाना ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ बैठी दिख रही है। उन्होंने कैप्शन लिखा है- मिसिंग, साथ में सेड फेस वाली इमोजी भी शेयर की है।

48

वैसे, सुहाना के एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। सुहाना एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं। इस शॉर्ट फ‍िल्म में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। 

58

सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। 

68

सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।

78

कुछ साल पहले शाहरुख ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है। उन्होंने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए।

88

अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस लुक में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos