Karan Arjun की इन 2 हीरोइनों को अब पहचानना मुश्किल, 28 साल बाद ऐसी दिखने लगी फिल्म की स्टारकास्ट

Published : Jan 13, 2023, 11:46 AM ISTUpdated : Jan 15, 2023, 11:56 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म करन-अर्जुन (Karan Arjun) की रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं। 13 जनवरी, 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म को राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में काजोल (Kajol) और ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) लीड एक्ट्रेस थी और अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने विलेन का किरदार निभाया था। 28 साल पहले आई इस फिल्म में काम करनी वाली स्टारकास्ट के लुक में काफी चेंज देखने को मिलता है। वहीं, फिल्म में करन-अर्जुन की मां का रोल प्ले करने वाली राखी (Rakhee) अब गुमनाम जिंदगी गुजार रही है। वह कहां है, क्या कर रही है, किसी को नहीं पता। इसके अलावा फिल्म में काम करने वाली कुछ स्टार्स तो अब इस दुनिया में ही नहीं है। नीचे देखें 28 साल पहले आई फिल्म करन अर्जुन की स्टारकास्ट का बदलल हुआ लुक...

PREV
110
Karan Arjun की इन 2 हीरोइनों को अब पहचानना मुश्किल, 28 साल बाद ऐसी दिखने लगी फिल्म की स्टारकास्ट

1. ममता कुलकर्णी
रोल- बिंदिया

बता दें कि ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन 20-22 साल से वह गुमनाम है। कहा जाता रहा है कि वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों से जुड़ गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह साध्वी बन गई हैं।

210

2. शाहरुख खान
रोल- अर्जुन

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में खीब नाम कमाया। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले शाहरुख करीब 5 साल बाद फिल्म पठान से दोबारा पर्दे पर लौट रहे हैं।

310

3. सलमान खान
रोल- करन

सलमान खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में फिल्म करन-अर्जुन में काम किया था। अब वह सुपरस्टार बन गए हैं। इस साल उनकी दो फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 रिलीज होने वाली है।

410

4. काजोल
रोल- सोनिया सक्सेना

कई हिट फिल्मों में कम करने वाली काजोल अब फिल्मों में कम ही दिखाई देती है। अब वह फैमिली और बच्चों में ज्यादा बिजी रहती है। 2022 में उनकी फिल्म सलाम वेंकी रिलीज हुई थी।

510

5. राखी गुलजार
रोल- दुर्गा सिंह

गुजरे जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक राखी अब गुनमान जिंदगी गुजार रही है। सालों पहले खबर आई थी कि वह मुंबई से दूर अपने फॉर्महाउस में रहती है। हालांकि, वर्तमान में वह कहां है कोई नहीं जानता।

610

6. अमरीश पुरी
रोल- ठाकुर दुर्जन सिंह

बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं है। उनके द्वारा निभाए गए की किरदारों को आज भी याद किया जाता है। 

710

7. आसीफ शेख
रोल- सूरज सिंह

आसीफ शेख अब फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियलों में नजर आते हैं। इन दिनों वह सबसे फेमस सीरियल भाबी जी घर पर हैं में दिखाई दे रहे हैं। 

810

8. रंजीत
रोल- सोहम सक्सेना

बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले रंजीत भी अब फिल्मों में कम ही दिखा देते है। वह साल में सिर्फ एकाध फिल्म में ही नजर आ पाते है। 

910

9. अशोक श्रॉफ
रोल- मुंशी

बॉलीवुड के साथ ही मराठी फिल्मों में काम करने वाले अशोक श्रॉफ ने ज्यादातर मूवीज में कॉमेडियन का रोल प्ले किया। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। वह काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

1010

10. जॉनी लीवर
रोल- लिंग्या

जानेमाने कॉमेडी जॉनी लीवर ने भी कई फिल्मों में डिफरेंट रोल प्ले किए है। अब वह फिल्मों में कम ही नजर आते है। बता दे कि 2022 दिसंबर में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में वह नजर आए थे। 

 

ये भी पढ़ें
BOX OFFICE के राजा हैं कार्तिक आर्यन, कम पैसों में बनी 10 फिल्में मचा चुकी गदर, चौंका देगी 4 की कमाई

1 गलती ने इस HIT एक्ट्रेस को झटके में कर दिया FLOP, बर्बादी के बाद फिल्में तक नहीं हुई ऑफर

मूवी चोर, सस्ता अल्लू अर्जुन और ना जानें क्या-क्या कहकर लोगों ने कार्तिक आर्यन और Shehzada की करी धुलाई

क्या दुश्मनों की लंबी लिस्ट बनाना चाहते हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जानें किस ओर इशारा कर मचाया बवाल

FLOP अक्षय-सलमान को एक मामले में शाहरुख खान ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सुहाना ने भी दी पटखनी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories