इतनी खूबसूरत थी शाहरुख की बड़ी बहन, लेकिन एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ, खो बैठी थी मानसिक संतुलन

Published : Dec 08, 2020, 01:40 PM ISTUpdated : Dec 13, 2020, 10:32 AM IST

मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोज इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुविधा को लेकर तेजी से काम कर रही है। वहीं, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। सेलेब्स से जुड़े कई किस्सा-कहानी, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज वायरल रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान (shahrukh khan) के स्ट्रगल के दिनों के करीबी दोस्त और एक्टर विवेक वासवानी (vivek vaswani) ने एक ऐसी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन्होंने शाहरुख के साथ वाली एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बहन शहनाज लालारुख खान (shehnaz lalarukh khan) भी नजर आ रही हैं। इस थ्रोबैक फोटो में लालारुख बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। मगर आज की बात करें तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। वे घर से कम ही बाहर निकलती है।

PREV
18
इतनी खूबसूरत थी शाहरुख की बड़ी बहन, लेकिन एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ, खो बैठी थी मानसिक संतुलन

विवेक ने इस फोटो को अपने ट्विटर हेंडल से शेयर किया है। उन्होंने लिखा- बॉलीवुड से बहुत पहले, बॉलीवुड पत्नियों की तरह शब्दों को गढ़ा गया था, घर में डालमपालपार्क था और मां थी! गर्मजोशी और बिना शर्त स्वीकृति थी! यहां शाहरुख, गौरी, लालारुख और मोई के साथ मॉम हैं! # थ्रोट # फ्रेंडशिप # मैम।

28

आपको बता दें कि शाहरुख की बहन 61 साल की है। लालारुख की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था कि डिप्रेशन में चली गई थीं, जब उन्होंने अपने पिता की डेड बॉडी देखी थी। उसके बाद से वो अब तक उस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं।
 

38

शाहरुख के पिता की मौत 1981 में कैंसर की वजह से हुई थी। कहा जाता है कि इसकी खबर लालरुख को पहले नहीं थी। वो उस वक्त कहीं बाहर गई थीं। जब वो घर लौटीं तो पिता की डेड बॉडी देखकर बेहोश हो गई थीं। इस घटना के बाद उन्हें इतना गहरा सदमा लगा कि वो डिप्रेशन में चली गईं। बाद में वो अक्सर बीमार रहने लगी थीं।

48

शहनाज दो दिन तक बेहोश रही थीं। उनकी आंख से आंसू की एक बूंद तक नहीं बही थी। इसलिए वो डिप्रेशन में चली गईं। वो बीमार रहने लगी थीं। घर की सारी जिम्मेदारी शाहरुख के कंधों पर आ गई थी।

58

लालरुख, शाहरुख से 6 साल साल बड़ी है। बता दें कि वे शाहरुख की फैमिली के साथ उनके बंगले मन्नत में ही रहती है। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान लालारुख की खास देखभाल करते हैं। वे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।

68

एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था- शहनाज को पापा की मौत का इतना गहरा सदमा लगा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और 2 साल तक इससे उबर नहीं पाईं। वो रोती या चिल्लाती नहीं थीं, लेकिन उनके चेहरे पर पापा के जाने का गम साफ नजर आता था। 

78

उन्होंने बताया था- फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए थे। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हुई लेकिन वो अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं।
 

88

यहां उनका कई दिनों तक इलाज चला। एक सुपरस्टार की बहन होते हुए भी शहनाज बेहद सादगी से रहना पसंद करती हैं। शहनाज शाहरुख के बच्चों के भी काफी करीब हैं।

Recommended Stories