इस तरह मुंह छुपाकर निकले शाहरुख खान, चलते-चलते लड़खड़ाया बेटा अबराम गिरते-गिरते बचा, Photos

Published : Jan 06, 2021, 05:38 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 12:30 PM IST

मुंबई. कोरोना (corona) महामारी के बीच भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काम पर लौट आए है। कईयों ने तो फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, कुछ सेलेब्स आए दिन मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। इसी बीच शाहरुख खान (shahrukh khan) भी अपने छोटे बेटे अबराम (abram khan) के साथ नजर आए। वे गेट-वे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए। हालांकि, इस दौरान शाहरुख ने अपना चेहरा मास्क और हुड से पूरी तरह से छुपा रखा था। शाहरुख ने अपनी फिल्म पठान के लुक को छुपाने के लिए अपने चेहरा शायद किसी को नहीं दिखाया। इस फिल्म में अपने लुक के लिए शाहरुख ने लॉकडाउन में काफी मेहनत भी की है। उन्होंने इस दौरान ब्लैक कलर का लोअर और हुड जैकेट पहन रखी थी।

PREV
17
इस तरह मुंह छुपाकर निकले शाहरुख खान, चलते-चलते लड़खड़ाया बेटा अबराम गिरते-गिरते बचा, Photos

शाहरुख पूरे समय बेटे का ध्यान रखते नजर आए। कभी उन्होंने अबराम का हाथ थामा तो कभी अबराम अकेले ही चलता नजर आया। बता दें कि अबराम कोरोना की वजह से लंबे समय से घर में ही था। और बेटे का मूड फ्रेश करने शाहरुख उसे अलीबाग घूमाने ले गए।

27

अबराम भी पापा शाहरुख के साथ मजे से चलता नजर आया। अबराम ने इस दौरान सफेद टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और जैकेट कैरी कर रखी थी।

37

जैसे ही अबराम बोट पर सवार होने के लिए आगे बढ़ा वो लड़खड़ा गया। हालांकि, साथ में बॉडीगार्ड होने की वजह से अबराम गिरते-गिरते बचा। 

47

बेटे को गिरता देख शाहरुख ने भी उसे संभालने की पूरी कोशिश की। फिर अबराम आराम से बोट में बैठकर पापा के साथ अलीबाग के लिए निकला। 

57

आपको बता दें कि अलीबाग में शाहरुख का फॉर्महाउस भी है। वे अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करते रहते हैं। इतना ही नहीं उनकी बेटी सुहाना खान भी अपनी फ्रेंड्स के साथ अक्सर अलीबाग घूमने जाती रहती है।

67

बता दें कि शाहरुख 2008 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। उसके बाद से उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब वे फिल्म पठान में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग भी कुछ दिनों पहले मुंबई में चल रही थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। 

77

आईपीएल के दौरान भी शाहरुख लंबे बालों में नजर आए थे। अब माना जा रहा है कि उन्होंने फिल्म पठान के लिए ही यह लुक अपनाया है। इस फिल्म का निर्देशन वॉर बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह भव्य एक्शन फिल्म हो सकती है।

Recommended Stories