Published : Jul 05, 2022, 06:50 PM ISTUpdated : Jul 11, 2022, 10:52 AM IST
Bollywood Celebs Look Alike: बॉलीवुड में यूं तो लगभग हर एक सेलेब्स का कोई न कोई हमशक्ल मिल जाएगा। लेकिन कुछ सेलेब्रिटी ऐसे हैं, जिनके हमशक्ल न सिर्फ चेहरे बल्कि कदकाठी, स्टाइल और हंसी में भी हूबहू मिलते हैं। इनमें शाहरुख खान, अजय देवगन से लेकर ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर, सारा अली खान तक कई सेलेब्स शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे ही 10 हमशक्लों के बारे में, जिन्हें देख एक बार आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।
ऐश्वर्या राय :
ऐश्वर्या राय की वैसे तो कई हमशक्ल हैं, जिनमें स्नेहा उल्लाल से लेकर ईरानी मॉडल महलाघा जबेरी तक शामिल हैं। हालांकि, मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक तो हूबहू ऐश्वर्या राय लगती हैं। 3 फरवरी, 1987 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी मानसी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसमें मानसी का लुक फिल्म 'जोधा अकबर' की ऐश्वर्या से काफी मिलता-जुलता नजर आया था। बता दें कि मानसी के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
210
शाहरुख खान :
इब्राहिम कादरी (Ibrahim Qadri) हूबहू शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की तरह दिखते हैं। इब्राहिम का चेहरा शाहरुख से इतना मिलता है कि खुद शाहरुख भी पहली नजर में उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे। बता दें कि इब्राहिम अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की तरह रेडी होकर फोटोज शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एसआरके की फिल्म रईस, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के कुछ सीन्स भी रिक्रिएट भी किए हैं, जिसके वीडियो देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर उनके 144K फॉलोअर हैं।
310
करिश्मा कपूर :
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की हमशक्ल के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हिना खान (Heena Khan) के नाम से एक प्रोफाइल है, जिसमें एक लड़की हूबहू करिश्मा कपूर की तरह लगती है। इस लड़की की न सिर्फ शक्ल करिश्मा से मिलती है, बल्कि वह एक्सप्रेशन भी काफी हद तक लोलो की तरह ही देती है। हिना खान कई वीडियो में करिश्मा कपूर की हमशक्ल लग रही हैं। इन्होंने करिश्मा के कई पुराने हिट गानों पर परफॉर्म करते हुए भी वीडियो बनाए हैं।
410
अजय देवगन :
मिमिक्री आर्टिस्ट कैलाश चौहान अजय देवगन के हमशक्ल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें वो अजय देवगन की तरह हूबहू लग रहे हैं। कैलाश चौहान के इंस्टाग्राम पर 99.5K फॉलोअर्स हैं। कैलाश चौहान जब भी अपना वीडियो शेयर करते हैं, तो लोग कई बार उन्हें असली अजय देवगन समझ बैठते हैं।
510
कियारा आडवाणी :
कियारा की इस हमशक्ल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस लड़की का नाम डॉक्टर ऐश्वर्या है और पेशे से डेंटिस्ट हैं। हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम righdeshwari बताया है। ऐश्वर्या कद-काठी ही नहीं, बल्कि नैन-नक्श में भी सेम टू सेम कियारा आडवाणी की तरह लगती हैं।
610
सोनाक्षी सिन्हा :
सोनाक्षी सिन्हा की हमशक्ल वैसे तो रीना रॉय को भी कहा जाता है, लेकिन साहेबा कोहली हूबहू सोनाक्षी की तरह लगती हैं। साहेबा का न सिर्फ चेहरा हाइट, पर्सनैलिटी भी उनसे काफी मिलती-जुलती है। साहेबा फिलहाल दुबई (यूएई) में रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम हैंडल का नाम 'aslisona' है, जबकि साहेबा ने अपनी फोटो के साथ 'NakliSona' लिख रखा है।
710
कैटरीना कैफ :
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हमशक्ल का नाम अलीना राय (Alina Rai) है। अलीना और कैटरीना में फर्क कर पाना काफी कठिन होता है। इसकी वजह न सिर्फ दोनों का रंग-रूप बल्कि कदकाठी भी है। अगर अचानक नजर पड़े तो फर्क कर पाना मुश्किल है कि कौन असली है और कौन नकली। इंस्टाग्राम पर अलीना राय (Alina Rai) के 738k फॉलोअर्स हैं। अलीना मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी हुई जानकारी में खुद को एक एक्ट्रेस बताया है। वैसे, अलीना राय मशहूर रैपर बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'कमाल' में काम कर चुकी हैं।
810
अक्षय कुमार :
अक्षय कुमार का हमशक्ल उनका एक फैन है, जो कश्मीर का रहने वाला है। इस शख्स का नाम माजिद मीर है। माजिद क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बहुत बड़ा फैन है और यही वजह है कि वो गावस्कर की तरह ही एक बड़ी सी हैट हमेशा लगाए रहता है। अक्षय कुमार के इस हमशक्ल की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी हैं।
910
सारा अली खान :
सारा अली खान की हमशक्ल का नाम वार्क यिज (Pwark Yiz) है, जो K-Pop बैंड की बड़ी फैन हैं। वार्क अक्सर K-Pop के गानों पर वीडियो बनाती हैं और जब लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर देखा तो बताया कि आप सारा अली खान की हमशक्ल लगती हैं। अगस्त, 2021 में वार्क ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सारा की हमशक्ल कहने वाले लोगों को जबाब देती दिखी थीं। वार्क ने कहा था- मुझे लगता है मेरी और सारा की आईब्रोज और नाक मिलती हैं।
1010
अनुष्का शर्मा :
अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स पहली बार उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल कहा जाने लगा। जूलिया ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की मैच करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि जूलिया माइकल्स की न सिर्फ कद काठी, बल्कि चेहरा भी हूबहू अनुष्का से मिलता है। सिर्फ दोनों के बाल हैं, जो इनमें फर्क करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।