Published : Mar 16, 2022, 11:45 AM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 11:48 AM IST
मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पठान' (Pathan) की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में शाहरुख की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने उनके आलीशान बंगले 'मन्नत' (Mannat) के बालकनी व्यू की झलक दिखाई है। गौरी ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वो बालकनी में बैठ कर सेब खाती हुई दिख रही हैं। इसके साथ ही वो किताब पढ़ती भी नजर आ रही हैं। गौरी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 27 साल पहले शाहरुख ने इतने करोड़ में खरीदा था मन्नत..
फोटो में गौरी खान (Gauri Khan) के पास सेबों की एक टोकरी रखी है। उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट और पिंक ब्लेजर पहना है। इस दौरान अपने कर्ली बालों में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गौरी के घर की बालकनी से बैकग्राउंड व्यू और समंदर भी नजर आ रहा है।
29
बता दें कि कुछ दिनों पहले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने भी मन्नत (Mannat) की तस्वीर शेयर की थी। जो उनके बेडरूम की फोटो थी। इस फोटो में शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान जमीन पर घुठनों के बल बैठ वीडियो गेम खेलते नजर आए थे।
39
बता दें कि शाहरुख बांद्रा के बैंडस्टैंड में समंदर किनारे जिस बंगले में रहते हैं, उसकी कीमत 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। वैसे, मुंबई में 'अमृत' शाहरुख का पहला घर है, जहां वो शुरुआत में पत्नी गौरी के साथ रहा करते थे। हालांकि जब शाहरुख के पास पैसे आ गए तो वो मन्नत में शिफ्ट हो गए थे।
49
शाहरुख ने मन्नत को 1995 में 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। आज इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने भाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था।
59
शाहरुख खान 6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं। इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के लिए प्राइवेट अपार्टमेंट्स भी हैं।
69
शाहरुख के बंगले 'मन्नत' का इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा था। चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद ही इसे मन्नत नाम दिया गया। मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया।
79
यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके मन में इस घर को खरीदने की इच्छा तब जागी थी जब वो फिल्म 'यस बॉस' की शूटिंग कर रहे थे।
89
मन्नत के ठीक सामने समंदर है। बता दें कि शाहरुख के मन्नत में ही फिल्म 'तेजाब' के एक गाने की शूटिंग हुई थी, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी ने काम किया है।
99
गौरी खान (Gauri Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के भी कई सारे काम संभालती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।