अक्षय कुमार को ताना मारकर फंसे सोनाक्षी सिन्हा के पापा अब दे रहे सफाई, बोले मैंने ऐसा नहीं कहा

Published : Apr 20, 2020, 11:39 AM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 10:12 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। हजारों की संख्या में रोज लोग मर रहे हैं। बात भारत की करें तो यहां भी कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। पीएम मोदी ने अब लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी है। देश में कोरोना से संक्रामित लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स ने दान किया और कर रहे हैं। अक्षय कुमार पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दान किए। हालांकि, ये दान सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा पचा नहीं पा रहे हैं और उन्होंने अक्षय को इस बात के लिए ताना तक मारा। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा कही बात लोगों को पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।   

PREV
17
अक्षय कुमार को ताना मारकर फंसे सोनाक्षी सिन्हा के पापा अब दे रहे सफाई, बोले मैंने ऐसा नहीं कहा

शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर सामने और उन्होंने अपने को स्पष्ट किया। उन्होंने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका इशारा अक्षय की तरफ बिल्कुल नहीं था। 

27

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब वे ये बयान दे रहे थे, तब उनके दिमाग में अक्षय कुमार का नाम बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा कि लोगों ने खुद ही यह सब तय कर लिया, क्योंकि अक्षय ने 25 करोड़ दिए थे। 

37

शत्रुघ्न ने कहा कि वे अक्षय को लेकर कभी भी इस तरह की बात नहीं कह सकते और न ही ताना मार सकते हैं। इसकी वजह ये कि वह उनकी बेटी सोनाक्षी के लीड एक्टर ही नहीं बल्कि वह फैमिली फ्रेंड भी हैं।

47

उन्होंने कहा कि वे खुद भी अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि वह जरूरतमंद और गरीबों के लिए लगातार अपना योगदान देते रहे हैं। जब भी कहीं जरूरत पड़ी है, वह हमेशा मदद के लिए आगे खड़े रहे हैं। 

57

अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दान करने का संकल्प लिया। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। अक्षय और ऐसे सेलेब्स की एक ओर जहां काफी तारीफ हुईं तो दूसरी ओर कुछ लोग इनकी आलोचना भी करने लगे। आलोचना करने वाले में शत्रुघ्न सिन्हा सबसे आगे थे।

67

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि दान का ऐलान करना वल्गर है। उन्होंने कहा कि ये सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास घटाने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपए दान कर दिए है।

77

उन्होंने कहा था कि ऐसे में लोग किसी को भी उनके द्वारा दान दी गई रकम के हिसाब से जज करने लगते हैं। शत्रुघ्न ने कहा कि दुनिया में किसी भी जगह दान ऐलान करके नहीं दिया जाता। दान और संकल्प निजी बात होती है। उन्होंने कहा कि शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस में बदल गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories