क्या 'कांटा लगा गर्ल' की 15 साल पुरानी दोस्ती बदली प्यार में? इनके साथ दिखीं रोमांटिक तो उठे सवाल

Published : Oct 29, 2020, 03:38 PM ISTUpdated : Nov 07, 2020, 04:01 PM IST

मुंबई. बिग बॉस के सीजन 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वो पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ काम कर रही हैं। ऐसे में उनके साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने मीका के साथ इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस का रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। इसमें उनका लुक काफी बोल्ड दिख रहा है। 'कांटा लगा गर्ल' ने फोटो के साथ लिखा कैप्शन...

PREV
18
क्या 'कांटा लगा गर्ल' की 15 साल पुरानी दोस्ती बदली प्यार में? इनके साथ दिखीं रोमांटिक तो उठे सवाल

शेफाली जरीवाला ने मीका के साथ रोमांटिक होते फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा, 'औरतों के आंखें चाकू से ज्यादा गहराई तक  काटती हैं।' इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने से खबर बनाए जाने तक 41 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

28

शेफाली जरीवाला की उस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने उनके पति पराग त्याग के साथ रिश्ते को लेकर कहा, 'आपने पराग को छोड़ दिया क्या?' दूसरे ने एक्ट्रेस को शादी करने की सलाह देते हुए लिखा,'जोड़ी अच्छी लग रही है शादी कर लो।'

38

इसके साथ ही एक थोड़ा कंफ्यूज होते हुए लिखता है, 'चल क्या रहा है।' वहीं एक लिखता है, 'क्या है ये? नया रोमांटिक सीन आ रह है क्या?' एक्ट्रेस का पति को छोड़ने वाले कमेंट की बात की जाए तो उन्होंने पराग नहीं छोड़ा है। इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा उन्होंने नहीं की है।

48

वहीं, रही बात शेफाली का मीका सिंह के साथ रोमांटिक होने की तस्वीर की तो वो उनके किसी अपकमिंग वीडियो की है, क्योंकि इससे पहले एक्ट्रेस ने मीका को चाकू दिखाते हुए भी फोटोज शेयर किए थे। उस तस्वीर के साथ हैशटैग 'होठों पे बस' दिया है। 

58

खबरों की मानें तो शेफाली के हवाले से बताया जाता है कि उनकी मीका सिंह से दोस्ती 15 साल पुरानी है। वो साथ मिलकर फैन्स के लिए कुछ अच्छा लाना चाहते थे। इस पर काफी टाइम से प्लान कर रहे थे। लॉकडाउन की वजह से चीजें रुक गई थीं।

68

शेफाली को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान सॉन्ग 'कांटा लगा' से मिली थी। इसे साल 2000 में रिलीज किया गया था। शेफाली का पहला एल्बम भी यही था, जिसका नाम 'बेबी डॉल' था। इसी साल से रीमिक्स गानों की शुरुआत हुई थी।

78

शेफाली जरीवाला ने दो शादियां की है। साल 2005 में उन्होंने मीत ब्रदर्स में एक हरमीत गुलजार से की थी। हालांकि, कुछ समय के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। इसकी वजह बताई जाती है कि वो बिना बताए ही घर चली गई थीं, जिसके चलते काफी विवाद हुआ था। 

88

शेफाली ने दूसरी शादी 2014 में टीवी एक्टर पराग त्यागी से की थी। पराग पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे के भाई का किरदार निभा चुके हैं। कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिलने के बाद इन दोनों ने डेट करना शुरू किया था और इसके बाद साल 2014 में शादी कर ली थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories