10 महीने में पहली बार दिखा शिल्पा शेट्टी की बेटी का चेहरा, सिर पर हेयरबैंड लगाए दिखी क्यूट, PHOTOS

Published : Nov 20, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 08:42 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी 45 की उम्र में भी वो खुद से छोटी एक्ट्रसेस को भी खूबसूरती के मामले में मात देती हैं। वो फिटनेस फ्रीक हैं। अपनी फिटनेस और खूबसूरती अलावा शिल्पा शेट्टी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वो इस उम्र में दूसरी बार इसी साल के शुरुआत में ही बनी थीं, जिसका उन्होंने अभी तक चेहरा नहीं दिखाया था। जबकि वो 10 महीने की हो चुकी है। ऐसे में पैपराजी को आज उनकी बेटी समिशा का चेहरा दिख गया और वो कैमरे में कैद भी हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शिल्पा की बेटी की फोटो...

PREV
17
10 महीने में पहली बार दिखा शिल्पा शेट्टी की बेटी का चेहरा, सिर पर हेयरबैंड लगाए दिखी क्यूट, PHOTOS

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी समिशा की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया था। मुंबई में वह बेटी के साथ निकलीं तो पैपराजी के कैमरे ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। उनकी तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।

27

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को लेकर ऑफिस के लिए निकलीं और पैपराजी ने फाइनली उनकी बेटी के चेहरे की तस्वीरें क्लिक कर ली हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक्ट्रेस ने ब्लू शर्ट और डेनिम जींस पहने हैं और मास्क लगा रखा है। उनकी बेटी ने पिंक टॉप, ग्रे पैंट्स पहनी है और प्यारा सा पिंक हेयरबैंड लगा रखा है। समीशा बेहद प्यारी दिख रही हैं।

37

शिल्पा शेट्टी का एक बेटा वियान भी है। इसी साल 15 फरवरी को वो सरोगेसी की मदद से दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने नेहा धूपिया के शो पर 45 साल की उम्र में मां बनने पर बात की थी। 

47

एक्ट्रेस ने वो वक्त याद किया जब वियान के बाद कई बार मिसकैरिज हुए थे। शिल्पा ने यह भी कहा था कि जब उनकी बेटी 5 साल की होगी तो वह 50 साल की हो जाएंगी। इस वक्त वो काफी एक्साइटेड दिखी थीं। 

57

शिल्पा ने बताया था कि लोगों की क्या राय है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बेस्ट मां बनने के लिए हर कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ सारे फेस्टिवल काफी धूमधाम से मनाए और उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

67

इतना ही नहीं शिल्पा ने एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि इस दिवाली उनके परिवार ने लक्ष्मीजी की पूजा के साथ बेटी का आशीर्वाद भी लिया था। उन्होंने बताया था कि हर साल उनका परिवार साथ में लक्ष्मीजी की आराधना करता है।

77

बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अभिमन्यु दासानी भी होंगे। उनके खाते में 'हंगामा2' भी है। इस मूवी में उनके साथ परेश रावल और मीजान जाफरी होंगे। बता दें, इन फिल्मों से वो लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories