50 करोड़ का बंगला, डायमंड रिंग, लग्जरी कारें, शिल्पा शेट्टी को पति से मिले इतने बेशकीमती तोहफे

मुंबई. शिल्पा शेट्टी 45 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जून, 1975 को मंगलुरू में हुआ था। कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली शिल्पा इन दिनों फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है। वैसे शिल्पा और राज की जोड़ी बी-टाउन के परफेक्ट कपल के तौर पर जानी जाती है। राज समय-समय पर शिल्पा को गिफ्ट देकर अपने प्यार को जताते रहते हैं। राज ने शिल्पा को महंगी कार से लेकर डायमंड रिंग और फ्लैट तक गिफ्ट किया है। बता दें कि शिल्पा ने घर पर ही फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2020 5:56 AM IST / Updated: Jun 09 2020, 10:05 AM IST

17
50 करोड़ का बंगला, डायमंड रिंग, लग्जरी कारें, शिल्पा  शेट्टी को पति से मिले इतने बेशकीमती तोहफे

राज ने शादी के दौरान शिल्पा को डायमंड रिंग गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए थी।

27

राज ने शिल्पा को वेडिंग एनिवर्सरी पर दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए थी। ये अपार्टमेंट शिल्पा को तीसरी वेंडिग एनिवर्सरी पर गिफ्ट किया था।

37

राज ने शिल्पा को एक ब्लू कलर की लेम्बोर्गिनी भी गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 3 से 5 करोड़ रुपए के बीच में है।

47

शिल्पा को मुंबई में एक सी-फेसिंग विला भी गिफ्ट में मिला है। इस विला का नाम किनारा है। शिल्पा फैमिली के साथ यहीं रहती हैं। राज ने 2012 में नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक 3000 स्क्वेयर फिट का फ्लैट लिया था, जिसे उन्होंने वाइफ शिल्पा को गिफ्ट किया।

57

सेंट्रल लंदन में राज ने शिल्पा के लिए एक 7 करोड़ रुपए का फ्लैट भी लिया है। इस फ्लैट को शिल्पा ने खुद डिजाइन करवाया है। लंदन के वेयरब्रिज सरे में एक आलीशान बंगला भी गिफ्ट किया है। इस बंगले का नाम राज महल है।

67

शिल्पा के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'छोटे सरकार', 'हिम्मत', 'औजार', 'आजाद', 'धड़कन', 'जंग', 'इंडियन' जैसी फिल्म में काम किया। वे पिछले 12 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं।

77

शिल्पा और राज ने 2009 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos