Published : Aug 23, 2020, 05:51 PM ISTUpdated : Aug 27, 2020, 10:22 AM IST
मुंबई. देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने घरों में गणपति विराजित किए है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने रविवार को गणेश विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान शिल्पा बेहद एक्साइटेड नजर आई। इस मौके पर उन्होंने मांग में सिंदूर, बड़ी नथ और येलो कलर का सलवार सूट कैरी किया था। वे ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई। विसर्जन से पहले उन्होंने बेटे विआन और सास के साथ जमकर डांस भी किया। उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स को भी जमकर पोज दिए।
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गणपति विसर्जन से पहले घर में हवन करवाया। इसके बाद घर के कम्पाउंड में एक बड़ी सी पानी की टंकी में बप्पा का विसर्जन किया।
210
पति राज कुंद्रा का हाथ पकड़कर डांस करती शिल्पा शेट्टी।
310
बेटे विआन के साथ शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया। इस मौके पर विआन पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आए। उन्होंने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए।
410
शिल्पा की मां सुनंदा भी इस दौरान बेहद एक्साइटेड नजर आईं।
510
पापा के कंधे पर बैठकर भी विआन ने डांस किया।
610
बप्पा के विसर्जन से पहले शिल्पा ने परिवारवालों के साथ घर में हवन-पूजन किया।
710
शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाती हुईं।
810
गणपति विसर्जन से पहले शिल्पा ने गणपति बप्पा के खूब जयकारे लगाए।
910
बंगले के कम्पाउंड में बड़ी सी पानी की टंकी में शिल्पा ने बप्पा का विसर्जन किया।
1010
गणपति विसर्जन के बाद शिल्पा ने मीडिया फोटोग्राफर्स को लड्डू का प्रसाद बांटा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।