1 महीने की हुई शिल्पा शेट्टी की लाडली, सरोगेसी की मदद से दूसरी बार मां बनी है एक्ट्रेस

Published : Mar 16, 2020, 11:13 AM IST

मुंबई. शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ बेटी समिशा की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समिशा, एक महीना पूरा करने की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं।' 

PREV
16
1 महीने की हुई शिल्पा शेट्टी की लाडली, सरोगेसी की मदद से दूसरी बार मां बनी है एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा को दुनिया में आए एक महीना हो चुका है। एक्ट्रेस की लाडली ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया था और 21 फरवरी को उन्होंने बच्ची के आने की खबर दुनियाभर को सुनाई थी।
26
तभी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के हाथ की फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उसका नाम समिशा रखा गया है। अब शिल्पा की बेटी 1 महीने की हो गई हैं और उन्होंने इस मौके पर बेटी की एक और फोटो शेयर की।
36
इसमें शिल्पा के परिवार के हाथ एक दूसरे के हाथ में देख सकते हैं। सबसे नीचे राज कुंद्रा का हाथ है, फिर शिल्पा का हाथ, फिर उनके बेटे वियान राज कुंद्रा का हाथ और फिर बेटी समिशा शेट्टी कुंद्रा का हाथ है। ये फोटो बहुत क्यूट है।
46
शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां सरोगेसी की मदद से बनी हैं। समिशा से पहले शिल्पा एक बेटे वियान कुंद्रा की मां थीं। एक्ट्रेस और राज कुंद्रा ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2009 में शादी की थी।
56
शिल्पा शेट्टी ने दूसरे बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा इसलिए लिया था क्योंकि एक इंटरव्यू में उनका कहना था कि उन्होंने इसके लिए कई बार कोशिश की लेकिन ये नहीं हो पाया। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें बेटी की चाहत थी, जो कि अब पूरी हो चुकी है।
66
बहरहाल, अगर शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया होंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories