पति पर आया शिल्पा शेट्टी को इतना प्यार कि बैठ गई गोद में, राज कुंद्रा को इसलिए लगाया कसकर गले, PHOTOS

Published : Sep 09, 2020, 01:58 PM ISTUpdated : Sep 13, 2020, 10:24 AM IST

मुंबई. शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (raj kundtra) 45 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1975 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। शिल्पा ने पति को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने राज के साथ फैमिली का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने राज को विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे कुकी। बता दें कि शिल्पा, राज की दूसरी पत्नी है।  शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा की ये पहली, जबकि राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी। राज ने शिल्पा से पहले 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था।  

PREV
19
पति पर आया शिल्पा शेट्टी को इतना प्यार कि बैठ गई गोद में, राज कुंद्रा को इसलिए लगाया कसकर गले, PHOTOS

शिल्पा द्वारा शेयर वीडियो में वे पति की गोद में बैठी नजर आ रही है। वहीं, राज अपने दोनों बच्चों को प्यार करते भी नजर आ रहे है। 

29

शिल्पा और राज की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। 
 

39

लंदन में जहां शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे। 

49

दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई थी। 

59

राज कुंद्रा ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बहुत पसंद आया और वो उन्हें दिल ही दिल में चाहने लगीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। 

69

राज कुंद्रा ने सगाई में शिल्पा को 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर 20 कैरेट का हार्ट शेप डायमंड लगा हुआ था।

79

बता दें कि राज ने 2018 में शिल्पा को सरप्राइज गिफ्ट में रेंज रोवर वोग कार गिफ्ट की थी। शिल्पा की इस न्यू रेंज रोवर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।

89

शिल्‍पा के पति राज कुंद्रा लंदन के बड़े बिजनेसमैन हैं। 

99

राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories