IPL में सट्टेबाजी से लेकर पॉर्न फिल्म बनाने तक, कई विवादों से घिर चुके हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

Published : Jul 20, 2021, 10:19 AM ISTUpdated : Jul 20, 2021, 10:28 AM IST

मुंबई. सोमवार देर रात शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। उन पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर रिलीज करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राज मुख्य आरोपी हैं और उनके खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। वैसे, आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा किसी विवाद के फंसे है। इससे पहले भी वे कई बार विवादों में रह चुके हैं। उन पर आईपीएल में सट्टेबाजी करने, लोगों के साथ रुपयों को लेकर धोखाधड़ी करने सहित कई आरोप शामिल है। इतना ही नहीं उनके तार विदेशों तक जुड़े हैं। नीचे पढ़े शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े बड़े विवाद...

PREV
18
IPL में सट्टेबाजी से लेकर पॉर्न फिल्म बनाने तक, कई विवादों से घिर चुके हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

राज कुंद्रा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम के को-ऑनर थे। वे लंबे वक्त से सट्टेबाजी और फिक्सिंग के लिए एजेंसियों के घेरे में थे। इस मामले वे दोषी पाए गए और उन पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई। इतना ही नहीं उनके कारण राजस्थान रॉयल्स टीम को भी दो साल का बैन झेलना पड़ा।

28

बता दें कि 2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने मॉरिशस की एक कंपनी की मदद से आईपीएल में निवेश किया और वे टीम के ओनर बन गए थे। ऐसा भी कहा जाता है कि शिल्पा शेट्टी की पॉपुलैरिटी को जोड़कर आईपीएल में भुनाने की कोशिश की गई थी। मार्केटिंग, मीडिया और बिजनेस सभी कुछ किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा स्पॉन्सर मिल सके।

38

2013 में राज कुंद्रा को सट्टेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग केस में कुंद्रा का नाम आया था। इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ियों को भी गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने टीम को लेकर सट्टा खेला था।

48

2018 में राज कुंद्रा पर बिटकॉइन स्कैम करने के आरोप लगे। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच और ईडी की जांच में यह बात सामने आई थी कि कुंद्रा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स इस तरह की स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस स्कैम कई लोगों को करीब 200 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया था।

58

2017 में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को करीब 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में अरेस्ट किया था। राज ही नहीं पुलिस ने शिल्पा शेट्टी और तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। यह मामला एक ऑनलाइन शॉपिंग चैनल से संबंधित था।

68

राज कुंद्रा का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ चुका है। उनका नाम इकबाल मिर्ची नाम के डॉन के साथ जोड़ा गया था। 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे 10 घंटे पूछताछ भी की थी। हालांकि, पूछताछ में राज ने कहा था कि उनका अंडरवर्ल्ड से कभी कोई नाता नहीं रहा। 

78

राज ने अपनी एक्स वाइफ कविता को तलाक देकर शिल्पा शेट्टी से शादी की। राज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पत्नी के उनकी बहन के पति से रिलेशन थे और इसी वजह से उन्होंने तलाक दिया था। राज ने आरोप लगाया था कि कविता का उनके जीजा (बहन के पति वंश) के साथ कई बार उनकी मां ने रंगे हाथों पकड़ा था।
 

88

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके साथियों के खिलाफ  केस दर्ज कराया था। पूनम का आरोप था कि राज और उनके साथी उनके कंटेंट का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं जबकि दोनों के बीच हुआ कानूनी करार खत्म हो गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories