इधर बढ़ी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें उधर दोनों बच्चों को छोड़ वैष्णवदेवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी

Published : Sep 16, 2021, 12:20 PM IST

मुंबई. शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) पिछले कुछ महीनों से अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उनके पति पोर्न वीडियो बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के जुर्म में इन दिनों जेल में बंद है। बता दें कि हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की। चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी वैष्णव देवी के दर्शन करने पहुंची। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि वे अपनी किसी सहेली के साथ माता के दर्शन करने पहुंची है। उनके दोनों बच्चे घर पर ही है। नीचे देखे वैष्णव देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी की कुछ फोटोज...  

PREV
17
इधर बढ़ी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें उधर दोनों बच्चों को छोड़ वैष्णवदेवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। और इन्हीं मुश्किलों से पार पाने वे माता के दरबार पहुंची।

27

माता के दरबार पहुंचकर शिल्पा शेट्टी ने कहा- यहां पहुंचकर पहुंच अच्छा लग रहा है। बहुत दिनों बात माता का बुलावा आया है।

37

सामने आई शिल्पा शेट्टी की फोटोज में वे घोड़े पर बैठी नजर आ रही है। वहीं, उनके आसपास चल रहे लोग उनकी फोटोज क्लिक करते दिखे। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद थी।

47

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शिल्पा शेट्टी को माता के दरबार तक हेलीकॉप्टर से जाना था लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध कारण उड़ान सेवा स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में उन्हें चढ़ाई कर माता की गुफा तक पहुंचने का फैसला लिया था। 

57

खबरों की मानें तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे माता के दर्शन करने चढ़ाई शुरू की थी। वे चढ़ाई करते वक्त जय माता दी के जयकारे भी लगा रही थी। 

67


आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने करियर का एक नया स्टेप लेने जा रही है। दरअसल, वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो ओटीटी पर कदम रखने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं । बता दें कि शिल्पा एक ओटीटी सीरीज के लिए बातचीत कर रही हैं जिसमें उनका खास रोल होगा। 

77

हाल ही में शिल्पा शेट्टी को प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में देखा था। सालों बाद शिल्पा ने इस फिल्म से अपना कमबैक किया था। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, आशुतोष राणा, मीजान जाफरी, जॉनी लीवर थे। बता दें कि शिल्पा इन दिनों डांसिंगि रियलिटी शो सुपर डांसर 4 को जज कर रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories