मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा प्रियांक शर्मा (priyank sharma) शादी के बंधन में बंध गया है। प्रियांक ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी (shaza morani) से 4 फरवरी को कोर्ट मैरिज की। कपल की शादी से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई एक नई फोटो में प्रियांक अपनी नई नवेली दुल्हन शजा के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच मुंबई में शादी की। बता दें कि शजा और प्रियांक ने 23 दिसंबर 2020 को सगाई की थी और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद गुरुवार यानी 4 फरवरी को सुबह कोर्ट मैरिज की थी। रात में ग्रैंड वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर भाई और भाभी के लिए बधाई पोस्ट की। श्रद्धा ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मुबारक हो मेरे बाबू भाई प्रियांक शर्मा और भाभी। आपकी शादीशुदा जिंदागी अच्छे से चले।
27
प्रियांक और शजा एक-दूसरे को लगभग 10 साल से जानते हैं। हालांकि, इस कपल के कोरोना महामारी के कारण अपने हनीमून डेस्टिनेशन को फाइनल करना बाकी है।
37
प्रियांक हिंदू जबकि शजा मुस्लिम हैं। ऐसे में प्रियांक और शजा की शादी महीने में 3 बार होगी। पहले कोर्ट मैरिज और फिर दोनों धर्मों के रिवाज से। ऐसे में दोनों ही परिवारों में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है।
47
प्रियांक ने 2013 में फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो से बॉलिवुड डेब्यू किया था। 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म सब कुशल मंगल में भी नजर आए थे। इस फिल्म में रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया था।
57
शजा मोरानी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ऑलवेज कभी कभी और हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
67
दुल्हन के पिता करीम मोरीनी ने एक इंटरव्यू में बताया था- प्रियांक बहुत ही प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला लड़का है। इसके अलावा वह बहुत अच्छे परिवार से आता है। पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके पति टूटू शर्मा बहुत अच्छे इंसान हैं।
77
अपनी बहन श्रद्धा कपूर और मौसा शक्ति कपूर के पोज देते प्रियांक शर्मा।