भाई की बरात में जमकर नाची Shraddha Kapoor, दूल्हे की मां के साथ अनिल कपूर ने खूब लगाए ठुमके

Published : Mar 11, 2021, 12:50 PM ISTUpdated : Mar 11, 2021, 12:55 PM IST

मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही पद्मिनी कोल्हापूरे (padmini kolhapure) के बेटा प्रियांक शर्मा (priyaank sharma) शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने पत्नी शजा मोरानी (shaza morani) से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। कपल की शादी की कुछ नई इनासाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के सभी फंक्शन मालदीव में आयोजित किए गए। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड मौजूद थे। सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की। वेडिंग में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। श्रद्धा ने भाई की बरात में जमकर डांस किया। वहीं, शादी में शामिल होने पहुंचे अनिल कपूर ने भी दूल्हे की मां पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ खूब ठुमके लगाए।

PREV
110
भाई की बरात में जमकर नाची Shraddha Kapoor, दूल्हे की मां के साथ अनिल कपूर ने खूब लगाए ठुमके

भाई की शादी में श्रद्धा ने ओशन ब्लू और लाइट पिंक का कलर का हैवी लहंगा कैरी किया। लहंगे के साथ उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी और गॉगल भी लगाए थे। हैवी ज्वैलरी में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

210

बता दें कि प्रियंका शर्मा ने 4 फरवरी को फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों पहले कपल की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

310

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापूरे के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी के सारे फंक्शन मालदीव में ही हुए। कुछ प्रोग्राम मुंबई में भी होने थे लेकिन कोरोना की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया।

410

प्रियांक ने अपनी शादी में भाई सिद्धांत कपूर और बहन श्रद्धा कपूर के साथ जमकर डांस किया। बरात में सभी बहुत ज्यादा जोश में नजर आए।

510

पगड़ी और गॉगल लगाए श्रद्धा कपूर ने भाभी शजा मोरानी के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान वे बेहद एक्साइटेड नजर आ रही थी।

610

बरात में दूल्हा बने प्रियांक बेहद एक्साइटेड दिखे। उन्होंने इस दौरान सफेद रंग की शेरवानी, साफा और गॉगल लगा रखा था। 

710

आपको बता दें कि हिंदू रीति-रिवाज के अलावा प्रियांक और शजा ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से भी शादी की। प्रियांक से शादी करने शजा व्हाइट कलर की गाउन और हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए पापा करीम मोरानी के पहुंची।

810

श्रद्धा कजिन की शादी में भाई सिद्धाांत कपूर के साथ पोज देती नजर आई। 

910

पद्मिनी कोल्हापूरे के बेटे प्रियांक की शादी अटेंड करने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी पहुंचे थे। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन संग फोटोज भी क्लिक करवाए।

1010

मां शिवांगी कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ श्रद्धा ने पोज दिए।

Recommended Stories