बचपन में ऐसी दिखती थी शक्ति कपूर की बेटी, हूबहू मम्मी की कॉपी है 32 साल की श्रद्धा कपूर

Published : Jan 24, 2020, 12:37 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:26 PM IST

मुंबई. श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 2019 में आई फिल्म छिछोरे के बाद श्रद्धा की ये फिल्म आई है। फिल्म में श्रद्धा के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। 32 साल की श्रद्धा की जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी हैं। उनका एक भाई भी है सिद्धांत कपूर, जो असिस्टेंट डायरेक्टर है और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुका है। श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। आपको बता दें कि श्रद्धा हूबहू अपनी मां शिवांगी की तरह दिखती हैं। आज आपको उनकी कुछ बचपन की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। 

PREV
110
बचपन में ऐसी दिखती थी शक्ति कपूर की बेटी, हूबहू मम्मी की कॉपी है 32 साल की श्रद्धा कपूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ग्रैजुएशन के लिए उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन इसी बीच प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा द्वारा उन्हें फिल्म 'तीन पत्ती' में साइन कर लिया और श्रद्धा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
210
बता दें कि 'तीन पत्ती' में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आर माधवन और बेन किंग्सले भी अहम भूमिका में थे।
310
श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' (2010) के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म, 'लव का द एंड' (2011) की, लेकिन उन्हें असली पहचान मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' (2013) से मिली। इस फिल्म के लिए उन्होंने यशराज प्रोडक्शन के साथ किया गया तीन फिल्मों का करार तोड़ दिया था।
410
दरअसल, जब श्रद्धा ने 'लव का द एंड' की थी, तब यशराज के साथ दो और फिल्मों का करार किया था, जिनमें से एक अर्जुन कपूर स्टारर 'औरंगजेब' भी थी।
510
हालांकि, जब विशेष प्रोडक्शन ने उन्हें 'आशिकी 2' के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने यशराज के साथ किया करार तोड़ दिया।
610
मोहित सूरी के निर्देशन वाली इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
710
उन्होंने 'एक विलेन' (2014), 'हैदर' (2014), 'ABCD 2' (2015), 'बागी' (2016), 'हाफ गर्लफ्रेंड' (2017), 'हसीना पारकर' (2017) जैसी फिल्मों में काम किया।
810
श्रद्धा ने 10 साल के फिल्मी करियर में 15 फिल्मों में काम किया। हालांकि, इनमें से मात्र 7 फिल्में ही हिट हो पाई।
910
श्रद्धा कपूर कपूर 71 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है।
1010
श्रद्धा टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories